Rajasthan News: भजनलाल सरकार अपनी पहली वर्षगांठ पर युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। सरकार ने 76 हजार पदों पर नियुक्तियां और नई भर्तियों की योजना बनाई है, जिसमें लगभग 25 हजार युवाओं को नियुक्ति दी जाएगी, और 51 हजार से अधिक नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। यह पहल राज्य में ‘सुराज संकल्प’ के तहत रोजगार सृजन में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे युवाओं के रोजगार के सपने साकार होंगे।

25 हजार युवाओं को 7 विभागों में नियुक्ति
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने और नई भर्तियों की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके तहत राज्य सरकार ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव’ में 7 विभागों के लगभग 25 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने की तैयारी कर रही है। साथ ही, 48,593 चतुर्थ श्रेणी और 3,170 वाहन चालक पदों पर भी जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन पदों के लिए हाल ही में सेवा नियमों और भर्ती प्रक्रियाओं में आवश्यक बदलाव किए गए हैं।
इन विभागों में होगी भर्ती
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि रोजगार उत्सव में नर्सिंग ऑफिसर, चिकित्सा अधिकारी (दंत चिकित्सक), हॉस्पिटल केयर टेकर, अध्यापक लेवल एक एवं दो, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, आयुर्वेद विभाग में कनिष्ठ कम्पाउंडर, संगणक, कृषि पर्यवेक्षक, और संस्कृति शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, सफाई कर्मियों के पदों पर भी नियुक्ति दी जाएगी।
पिछले दो रोजगार उत्सवों में 28 हजार युवाओं को मिला रोजगार
सरकार ने अब तक के दो रोजगार उत्सवों में 28,200 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती की जा रही है। अब तक 3 कैडर की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और दिसंबर में जीएनएम पदों पर नियुक्तियां होंगी। अन्य पदों पर भी दस्तावेज सत्यापन का कार्य जारी है।
सरकार की इस पहल से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि यह राज्य में विकास और समृद्धि की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होगा।
पढ़ें ये खबरें भी
- गुरुपर्व पर पाकिस्तान जाने को बेताब संगत! ननकाना साहिब के लिए 2,803 श्रद्धालुओं ने जमा करवाए पासपोर्ट, पंजाब सबसे आगे
- ‘राहुल गांधी ने कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया’, MLC चुनाव के बीच जदयू नेता का बड़ा बयान
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना: देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, CM साय ने बताया गौरव का क्षण
- बड़ा हादसाः मौत की पटरी और फाटक नदारद, लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, चालक का सिर धड़ से अलग, 6 लोग घायल
- SIR के विरोध में दिल्ली में मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, नेहा बोरा और तुषार गांधी होंगे शामिल
