Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने आज, रविवार को दोपहर 3 बजे कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसके बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होने की संभावना भी जताई जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के चुनावी दौरों के कारण दो बार स्थगित हो चुकी इस बैठक का नोटिस तीसरी बार जारी किया गया है।

हालांकि, इस बार भी कैबिनेट बैठक का आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में ग्रेड पे बढ़ोतरी, नई खनन नीति और हीलिंग इन पॉलिसी पर चर्चा हो सकती है। साथ ही, प्रस्तावित राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के कार्यक्रमों पर भी विचार किया जाएगा।
संभावित घोषणाएं
मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिए ग्रेड पे बढ़ोतरी की पुरानी मांग पर बड़ा निर्णय हो सकता है। वित्त विभाग ने हाल ही में मंत्रालयिक कर्मचारियों के संस्थापन अधिकारियों की ग्रेड को 6,000 से बढ़ाकर 6,600 करने का प्रस्ताव रखा है, जिसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा गया है।
इसके अलावा, कैबिनेट में नई खनन नीति और राज्य में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ‘हीलिंग इन’ पॉलिसी का अनुमोदन भी किया जा सकता है। ‘राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट’ से पहले, उद्योगों को रियायत और छूट देने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा।
उद्योगों के लिए राहत
बैठक में उद्योगों को जमीन आवंटन में छूट, ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए ऊर्जा उत्पादन योजनाओं पर अनुमोदन की चर्चा होगी। निजी क्षेत्र के सहयोग से सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की योजना को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा, सेवा नियमों में संशोधन का प्रस्ताव भी कैबिनेट में रखा जा सकता है।
पढ़ें ये खबरें भी
- तैयारी कुंभ 2027 कीः छह-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड स्पर टू हरिद्वार परियोजना का लगभग काम हुआ पूरा, यातायात का दबाव होगा कम
- सारण में मानव तस्करी का भंडाफोड़, आर्केस्ट्रा में फंसी 7 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने कराया मुक्त, एक गिरफ्तार
- नवविवाहिता ने की आत्महत्या : मायके पक्ष का आरोप – ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने लगाई फांसी
- Haryana News Today: विधायक से ₹5 करोड़ की रंगदारी समेत एक क्लिक में पढ़ें सूबे की 12 बड़ी सुर्खियां
- Today’s Top News: छत्तीसगढ़ में UCC पर मचा बवाल… स्कूल में जाम छलकाते पकड़ाया शिक्षक… युवती की गोली मारकर हत्या… रिश्वत लेते पकड़ाया प्रधान आरक्षक… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

