Rajasthan News: दीपावली से ठीक पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बोनस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे करीब 6 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

वित्त विभाग के अनुसार, पे लेवल L-12 या ग्रेड पे 4800 तक के कर्मचारियों को अधिकतम 7,000 रुपये का एडहॉक बोनस दिया जाएगा। कर्मचारियों को करीब 6,774 रुपये तक की राशि मिलेगी, जिसमें 75 प्रतिशत रकम नकद दी जाएगी और 25 प्रतिशत उनके जीपीएफ खाते में जमा होगी। आदेश जारी होने के बाद यह राशि दीपावली से पहले कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
इस फैसले से राज्य सरकार पर लगभग 500 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा। पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारी भी इस योजना के दायरे में आएंगे। हाल ही में राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 58 प्रतिशत कर दिया है। इस निर्णय से करीब 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। डीए बढ़ाने से सरकार पर 1,230 करोड़ रुपये का वार्षिक अतिरिक्त भार आएगा।
पढ़ें ये खबरें
- Jharkhand BJP: 23 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे नितिन नबीन, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में करेंगे शिरकत
- नवा रायपुर में फिर दिखेगा क्रिकेट का रोमांच, भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज से पहले दोनों कप्तानों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, स्मृति मंधाना बोलीं- हर मैच खेला जाएगा अक्रामक
- संकट में किसानों को धामी सरकार की ‘संजीवनी’: बिजली बिलों के भुगतान पर तुरंत रोक, मुआवजे में भारी बढ़ोतरी का ऐलान
- यो यो हनी सिंह पर लटकी LOC की तलवार, महाराष्ट्र साइबर सेल एक्शन की तैयारी में, 3 बार समन पर नहीं हुए है पेश
- पंचमी भेंट विवाद पर FULL STOP! गोंड समाज, मंदिर ट्रस्ट और राजपरिवार में बनी सहमति, फिर सोशल मीडिया पर कौन फैला रहा भ्रम?
