Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पुष्कर नगरपालिका के JEN रामनिवास मीणा को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. हालांकि, रिश्वत की रकम लेकर आरोपी का रिश्तेदार मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में ACB जुटी हुई है.

शिकायत के बाद ACB का जाल
ACB को इस मामले में शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम ने पूरी योजना बनाकर JEN को पकड़ने की तैयारी की. जैसे ही रामनिवास मीणा ने रिश्वत की रकम ली, ACB ने उसे दबोच लिया. लेकिन इस दौरान उसका एक रिश्तेदार रिश्वत की राशि लेकर भाग गया.
फरार आरोपी की तलाश जारी
अब ACB की टीम फरार रिश्तेदार की तलाश में जुटी है. वहीं, JEN से गहन पूछताछ की जा रही है. ACB अब JEN के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी करने की तैयारी कर रही है ताकि इस मामले से जुड़े और सुराग मिल सकें और रिश्वत की रकम बरामद हो सके.
पढ़ें ये खबरें
- गैस लीक होने से किचन में लगी आगः प्रेशर कुकर फटा, महिला झुलसी, पुलिस – फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
- सिंगरौली में श्रमिकों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध: टीआई को हटाने की मांग को लेकर थाने का घेराव, राजनीतिक भूमिका पर उठ रहे सवाल!
- दिवाली से पहले महंगाई का झटका: अहमदाबाद में CNG ₹100 के पार, बढ़ा आर्थिक बोझ
- फुलवारीशरीफ थाने में 11 लाख की रिश्वत लेकर तस्कर छोड़े, अपर थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- चार करोड़ की वसूली के लिए कारोबारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी, अनवर ढेबर समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज
