Rajasthan News: राजस्थान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप नए सत्र से पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी चल रही है। ऐसे में यह विचार किया जा रहा है कि भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को छात्रों तक पहुँचाया जाए।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने क्या कहा?
राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मीडिया से बात करते हुए साफ किया कि फिलहाल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को स्कूली सिलेबस में शामिल करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और यह एक संवेदनशील व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है। ऐसे विषय पर तात्कालिक निर्णय लेना जल्दबाजी होगी।
हालांकि उन्होंने यह जरूर स्वीकार किया कि छात्रों को भारतीय सेना के शौर्य की जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों से चर्चा कर इस विषय को किस रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है, इस पर मंथन किया जाएगा।
डिप्टी सीएम पीसी बैरवा की राय कुछ अलग
राजस्थान के डिप्टी मुख्यमंत्री पीसी बैरवा ने इस मुद्दे पर सकारात्मक रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, नए सत्र से सिलेबस अपग्रेड किया जा रहा है। ऐसे में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे महत्वपूर्ण विषय को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। विभागीय स्तर पर विशेषज्ञ समिति के साथ इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा और जरूरत महसूस होने पर इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
शिक्षा बोर्ड की भूमिका
राजस्थान शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि पाठ्यक्रम में किसी भी विषय को शामिल करने का कार्य पाठ्यक्रम समिति की अनुशंसा पर ही होता है। उन्होंने कहा कि समिति की सिफारिश के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
