Rajasthan News: भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में एक हादसे के बाद बीजेपी विधायक जब्बर सिंह सांखला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक अधिकारी को गुस्से में धमकाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में विधायक सांखला अधिकारियों से कहते हैं, आज आपको पता लगेगा कि आपने कितनी बड़ी गलतफहमी पाल रखी है. आपने बहुत गलत किया है, आज हम आपको बताएंगे हम क्या कर सकते हैं आपके साथ? आपको भी जो करना हो, वो कर लेना. यह तहसीलदार साहब भी सामने खड़े हैं और यह अफसर भी सामने खड़े है। उन्होंने कहा कि एक आदमी हिंदुस्तान जिंक के अंदर घुस जाए और एक आदमी बाहर निकल जाए तो हमें बता देना। आप में मानवता मर चुकी है।

यह पहली बार नहीं है, जब भीलवाड़ा के नेता अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में आए हैं। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना, सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया और शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा भी अधिकारियों को धमकाते हुए वीडियो में नजर आए थे।
विधायक ने कहा- जो करना है कर लेना
विधायक सांखला ने अधिकारियों से कहा, अब तक आपने बहुत बड़ी गलतफहमी पाल रखी है। इसके बाद वह और भड़कते हुए बोले, आज आपको पता लगेगा कि आपने कितना गलत किया है। आज हम आपको बताएंगे कि हम आपके साथ क्या कर सकते हैं। अगर आपको कुछ करना हो तो कर लेना।
जानें क्या है मामला
दरअसल, यह घटना एक सड़क दुर्घटना से जुड़ी हुई है, जिसमें एक युवक को मिनी बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह बस हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड से अनुबंधित है। हादसे के बाद विधायक जब्बर सिंह सांखला ने हिंदुस्तान जिंक के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।
दुर्घटना में एक और युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसके बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो गई। विधायक सांखला के नेतृत्व में गुलाबपुरा सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी के बाहर मुआवजे और हिंदुस्तान जिंक में नौकरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही विधायक प्रशासन पर कार्रवाई की मांग को लेकर भी भड़क गए।
पढ़ें ये खबरें
- CG में खौफनाक मर्डर : पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की हत्या कर श्मशान में दफनाए शव, एक सप्ताह बाद ऐसे खुला राज, 3 आरोपी गिरफ्तार
- सत्ताइस से पहले सीटों का बंटवारा! संजय निषाद ने गृह मंत्री से मांगा समय, शाह ने दिया ये जवाब
- PM मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक, सीएम डॉ. मोहन भी हुए शामिल
- CG News : पुलिस को चकमा देकर गांजा तस्करी का आरोपी फरार, SP ने ASI समेत 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
- Bihar Top News 11 june 2026: लालू यादव का 79 वां जन्मदिन, बुजुर्ग दंपत्ति को ट्रक ने रौंदा, निशांत कुमार बने MLC
