Rajasthan News: राजस्थान के सियासी गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। अगले महीने यानी जून में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर जयपुर के बीजेपी दफ्तर में शनिवार को एक बेहद अहम और हाई-प्रोफाइल बैठक हुई।

इस बैठक में राजस्थान की 3 राज्यसभा सीटों के लिए दावेदारों के नामों पर लंबा मंथन चला। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी ने जिताऊ नेताओं का एक खास पैनल तैयार कर लिया है, जिसे अब अंतिम मुहर के लिए दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा।
जयपुर दफ्तर में जुटे दिग्गज, दिल्ली से भी जुड़े नेता
शनिवार को हुई राजस्थान बीजेपी कोर कमेटी की इस बैठक का माहौल काफी गर्मागरम रहा। जयपुर के सहकार मार्ग स्थित प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अगुवाई में राज्य के तमाम बड़े नेता एक छत के नीचे नजर आए।
इस बैठक में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी बात रखी। वहीं, काफी समय बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, अरुण चतुर्वेदी और अशोक परनामी जैसे सीनियर चेहरे भी इस रणनीति का हिस्सा बने। जो बड़े नेता इस वक्त जयपुर से बाहर हैं, वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस मीटिंग में सीधे जुड़े और अपनी राय रखी।
बंद कमरे में तैयार हुआ सीक्रेट पैनल
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि यह बैठक सिर्फ एक औपचारिक चर्चा नहीं थी, बल्कि इसमें जून में खाली हो रही 3 सीटों के लिए फूंक-फूंक कर कदम रखा गया है। बीजेपी इस बार किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती। यही वजह है कि कोर कमेटी ने हर सीट के लिए दो से तीन मजबूत नामों का एक गुप्त पैनल बनाया है। जातिगत समीकरणों और संगठन में उनके योगदान को देखकर ही ये नाम तय किए गए हैं। अब इस लिस्ट पर आखिरी फैसला पीएम मोदी और अमित शाह की टीम करेगी।
गांवों में चौपाल और बूथ लेवल पर घेराबंदी
इस बैठक में सिर्फ दिल्ली जाने वाले नामों पर ही बात नहीं हुई, बल्कि राजस्थान के गांवों और बूथों को मजबूत करने का भी पूरा खाका खींचा गया। पार्टी अब जमीनी स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी में है। इसके तहत बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता ग्रामीण इलाकों में जाकर भजनलाल सरकार और केंद्र की योजनाओं का जमकर प्रचार करेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के जरिए बूथ स्तर तक के छोटे से छोटे कार्यकर्ता को चुनावी बारीकियां सिखाई जाएंगी और उन्हें मजबूत किया जाएगा।
बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस बैठक के बाद संगठन में बड़ा विस्तार देखने को मिल सकता है। पार्टी का पूरा फोकस अब जनता के बीच अपनी पैठ और मजबूत करने पर है।
पढ़ें ये खबरें
- हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर, सिर्फ 63 पैसे में मिलेगा 50 हजार का बीमा! जानें किसे मिलेगा लाभ
- यूपी में 7 दिन बारिश के आसार नहीं, दिन में बढ़ेगी गर्मी; रात में ठंडक, बाढ़ की मुसीबत बरकरार
- दशहरे के जश्न में खलल डालेगी बारिश! MP के 14 जिलों में आंधी का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- पहले फांसी लगाने की कोशिश, फिर जान देने आहर पहुंची महिला, बचाने के क्रम में मामा-भांजी की मौत
- Haryana Weather Update: अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? का मिजाज
