Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की अजमेर इंटेलिजेंस यूनिट ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के टेक्नीशियन प्रथम बबलेश कुमार शर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एसीबी के मुताबिक, आरोपी ने पॉली हाउस के लिए बिजली कनेक्शन जारी करने के बदले रिश्वत मांगी थी। शुरुआत में 15 हजार रुपये की मांग की गई थी, लेकिन बाद में 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
कनेक्शन की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मांगी रकम
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने पिता और बड़े पिताजी के नाम ग्राम ढसूक स्थित कृषि भूमि पर पॉली हाउस के लिए बिजली कनेक्शन का आवेदन किया था। जब वह किशनगढ़ स्थित एवीवीएनएल कार्यालय पहुंचा तो वहां कर्मचारी गिरीराज मीणा ने कथित तौर पर 15 हजार रुपये की मांग की और आगे की बात टेक्नीशियन बबलेश कुमार शर्मा से करने को कहा।
WhatsApp कॉल कर PhonePe से मांगे पैसे
शिकायत के अनुसार, 25 जून को बबलेश कुमार शर्मा ने व्हाट्सएप कॉल कर रिश्वत की रकम PhonePe के जरिए भेजने को कहा। आरोपी ने भरोसा दिया कि पैसे मिलते ही बिजली कनेक्शन की फाइल तुरंत मंजूर करवा दी जाएगी।
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के बाद ACB ने दबोचा
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ट्रैप की योजना बनाई गई। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन माध्यम से 10 हजार रुपये भेजे। जैसे ही आरोपी ने रकम स्वीकार की, एसीबी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और पूछताछ जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 2nd T20I: भारत ने 67 गेंद बाकी रहते जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, शेफाली वर्मा ने जड़ा अर्धशतक, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
- ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट सौंपेंगे ADM सीबी प्रसाद
- हथियार के साथ रील बनाना पड़ा भारी, अस्पताल से सीधे जेल पहुंची युवती, कट्टा लहराकर सोशल मीडिया पर फैलाई दहशत
- भारत में ग्लोबल रिलीज से पहले आएगी ‘Avengers: Doomsday’, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
- अंकिता भंडारी हत्याकांड: भारी लापरवाही पर LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड, आखिर क्या थी वो बड़ी चूक?
