Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार के कई मंत्रियों के लगातार दिल्ली दौरे ने सियासी हलकों में नई चर्चाओं को हवा दे दी है। पिछले कुछ दिनों में सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर चुके हैं। इन बैठकों को मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा, हालिया विवादों और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, बीजेपी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सबसे पहले कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा दिल्ली पहुंचे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। राजनीतिक चर्चाओं के मुताबिक, कृषि विभाग की हालिया छापेमारी और उससे जुड़े विवादों को लेकर उन्होंने नेतृत्व के सामने अपना पक्ष रखा। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ और मंत्री और राज्य मंत्री भी दिल्ली जाकर शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने अमित शाह से की मुलाकात
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हाल के दिनों में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवालों के बीच उनकी यह मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। माना जा रहा है कि उन्होंने इन मुद्दों पर पार्टी नेतृत्व को अपनी बात रखी।
मदन दिलावर और कन्हैयालाल भी दिल्ली में
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी दिल्ली दौरे पर हैं। उनका संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मिलने का कार्यक्रम है। मदन दिलावर पिछले कुछ समय से शिक्षा विभाग के फैसलों और अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे हैं। वहीं, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल भी दिल्ली में हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात का कार्यक्रम तय है।
क्या मंत्रियों के प्रदर्शन का लिया जा रहा है फीडबैक?
लगातार हो रही इन बैठकों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी नेतृत्व राजस्थान सरकार के मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक जुटा रहा है। इसके साथ ही संभावित मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, फिलहाल पार्टी की ओर से इन चर्चाओं की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 2nd T20I: भारत ने 67 गेंद बाकी रहते जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, शेफाली वर्मा ने जड़ा अर्धशतक, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
- ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट सौंपेंगे ADM सीबी प्रसाद
- हथियार के साथ रील बनाना पड़ा भारी, अस्पताल से सीधे जेल पहुंची युवती, कट्टा लहराकर सोशल मीडिया पर फैलाई दहशत
- भारत में ग्लोबल रिलीज से पहले आएगी ‘Avengers: Doomsday’, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
- अंकिता भंडारी हत्याकांड: भारी लापरवाही पर LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड, आखिर क्या थी वो बड़ी चूक?
