Rajasthan News: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत झुंझुनूं जिले में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक ट्रैप कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता (AEN) आजाद सिंह और सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) नरेन्द्र सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान AEN द्वारा फरार होने की कोशिश और फिर एसीबी अधिकारियों द्वारा दौड़कर उसे पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिश्वत लेकर भागने की कोशिश, खाली प्लॉट में फेंके पैसे
सूत्रों के अनुसार, जब AEN आजाद सिंह को एसीबी ने गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो वह रिश्वत की रकम लेकर भाग निकला और पैसे को एक खाली प्लॉट में फेंक दिया। हालांकि, अलर्ट ACB टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दौड़कर पकड़ लिया। यह पूरी घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
40 हजार की डिमांड, 30 हजार में तय हुई डील
ACB के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने जानकारी देते हुए बताया कि ACB झुंझुनूं चौकी को एक परिवादी की ओर से शिकायत मिली थी कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत फाइल स्वीकृति के लिए उससे ₹40,000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। जांच के बाद पुष्टि हुई कि आरोपी ₹30,000 की रिश्वत पर राजी हो गए हैं।
रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारी
ACB टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और आरोपी अधिकारियों को पकड़ने की योजना बनाई। AAO नरेन्द्र सिंह को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि AEN आजाद सिंह की भूमिका रिश्वत की मांग करने और उसके भुगतान के निर्देश देने में पाई गई। इसके आधार पर दोनों अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया।
पढ़ें ये खबरें
- उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, इनोवा कार खाई में गिरकर नदी में समाई; 4 लोगों की मौत
- दिनदहाड़े वृद्धा से लाखों की लूटः चेहरे पर नशीला पाउडर फूंककर उड़ाए साढ़े 4 लाख के जेवर, CCTV में कैद बदमाश
- हरियाणा में आज अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन, करनाल में निकालेंगे पदयात्रा; अंबाला में खोलेंगे 800 करोड़ का शहीद स्मारक
- मोतिहारी में मंदिर चोरी कांड का खुलासा, नौ शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मुकुट बरामद
- Delhi News Brief: प्रशांत भूषण पर FIR दर्ज, CM रेखा गुप्ता की राहुल गांधी को खुली चुनौती
