Rajasthan News: डीडवाना। राजस्थान के डीडवाना जिले के परबतसर उपखंड में पनेर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सांड निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत की छत पर चढ़ गया। इस अनोखे नजारे ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी और लोग हैरान रह गए कि आखिर यह सांड इतनी ऊंचाई पर कैसे पहुंच गया।

छत पर सांड देखकर मचा हंगामा
सांड छत पर इधर-उधर घूमता और बार-बार नीचे झांकता दिखाई दिया। यह देखकर कुछ ग्रामीणों ने तुरंत अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जबकि अन्य ने परबतसर के गौ रक्षा दल को सूचना दी।
दो घंटे का रोमांचक बचाव अभियान
सूचना मिलते ही गौ रक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और सांड को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। छत की ऊंचाई और सांड के भारी वजन को देखते हुए उन्होंने क्रेन मंगवाई। करीब दो घंटे तक चले इस रोमांचक बचाव अभियान में दल ने पूरी सावधानी बरती। सांड को रस्सियों से बांधकर क्रेन की मदद से धीरे-धीरे जमीन पर उतारा गया।
कैसे चढ़ा सांड ऊपर?
सांड के सुरक्षित नीचे पहुंचते ही सभी ने राहत की सांस ली। गौ रक्षा दल का अनुमान है कि सांड किसी खुली सीढ़ी या ढलान के सहारे छत पर चढ़ गया होगा, लेकिन वापस उतरने का रास्ता न मिलने के कारण वह वहां फंस गया। इस अनोखे घटनाक्रम की चर्चा पूरे इलाके में जोरों पर है।
- धामी जी से धन का हिसाब लिया जाएगा कि… गणेश गोदियाल का तीखा हमला, अमित शाह के दौरे को लेकर पूछा तीखा सवाल
- कैमूर में महिला चला रही थी हेरोइन तस्करी का धंधा, पुलिस ने 1.25 लाख कैश और हेरोइन के साथ दबोचा
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता से कथित दुर्व्यवहार पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने निंदा प्रस्ताव किया पारित
- हड़ताल में शामिल 5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर ने की कार्रवाई
- सहकारिता और लोकतंत्र एक-दूसरे के पूरक, समितियों की पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी : संभागायुक्त
