Rajasthan News: 132वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में इस बार इतिहास रचा गया है। यहां 215 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है, जिसका दहन 2 अक्टूबर को किया जाएगा। यह अब तक का दुनिया का सबसे ऊंचा रावण पुतला है और इसी उपलब्धि के साथ कोटा का नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा।

मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पहल पर कोटा दशहरा मेले को भव्य बनाने के लिए कई नए प्रयोग किए गए हैं। अब तक यहां 72 से 75 फीट ऊंचे पुतले बनते थे, लेकिन इस बार 215 फीट ऊंचा रावण बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है।
नगर निगम अभियंताओं ने पुतले की ड्रोन से माप ली, जिसमें इसकी ऊंचाई 215 फीट से अधिक पाई गई। रावण दहन के दिन इंडिया और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे और प्रमाण पत्र जारी करेंगे।
इससे पहले 2024 में दिल्ली में 210 फीट का रावण का पुतला बनाया गया था, जो अब तक दुनिया का सबसे ऊंचा पुतला माना जाता था। 2019 में चंडीगढ़ में 221 फीट का पुतला जरूर तैयार हुआ था, लेकिन खड़ा नहीं हो पाने की वजह से वह रिकॉर्ड में शामिल नहीं हो सका।
पढ़ें ये खबरें
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
