Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर लंबे समय से प्रतीक्षित उपचुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बीच रहने की संभावना है। आयोग ने 1 अक्टूबर 2025 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी, जिसमें 1,136 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। राजनीतिक दलों ने भी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।
चुनाव आयोग ने यह कार्यक्रम आज बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ किया। बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा—पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर। साथ ही, देश की 8 अन्य विधानसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव होंगे, जिनके नतीजे भी 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
अंता विधानसभा सीट 1 मई 2025 से खाली है। यहां के बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। कंवरलाल मीणा पर 2005 में उपसरपंच चुनाव के दौरान SDM पर पिस्तौल तानने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप था। इस मामले में उन्हें 3 साल की सजा सुनाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट में उनकी अपील खारिज होने के बाद उन्होंने मनोहर थाना कोर्ट में सरेंडर किया, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई।
हालांकि, कंवरलाल मीणा ने राज्यपाल से सजा माफी के लिए दया याचिका भी दायर की थी। यदि माफी मिलती, तो उनकी विधायकी बहाल हो सकती थी, लेकिन इसमें कई कानूनी अड़चनें थीं। अब चुनाव आयोग ने उपचुनाव का ऐलान कर दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
- नवरात्रि पर गरबा पंडाल में एंट्री को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, भोपाल में बवाल
- अभियुक्त की गैरमौजूदगी में दर्ज हुए गवाहों के बयान, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा की रद्द
- VVIP काफिले में तैनात पुलिसकर्मी 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपये
- विधान परिषद फतह करने उतरी भाजपा, पटना में दिग्गजों का महामंथन, तैयार हुआ जीत का रोडमैप!
