Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित नियमित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनीं और तत्काल समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं, दिव्यांगजन, बुजुर्ग और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग अपनी व्यथा लेकर पहुंचे थे।

जनसुनवाई के दौरान प्रेमलता नामक महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसका इलाज संभव नहीं हो पा रहा। महिला की पीड़ा सुनकर मुख्यमंत्री भावुक हुए और मौके पर ही अधिकारियों को उसके नि:शुल्क इलाज के निर्देश दिए। अब प्रेमलता को गंभीर बीमारी से लड़ने में सरकार की मदद मिलेगी और इलाज का आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं और मजदूरों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई को जनता के साथ सीधे संवाद का माध्यम बताते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला स्तर पर नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित करें, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राहत मिल सके।
मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय, चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल, ग्रामीण विकास और नगर निगम से जुड़ी समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार किया और सभी संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पढ़ें ये खबरें
- Oscars 2027 में भारत की एंट्री बनी मराठी फिल्म ‘Gondhal’, 13 नवंबर को 6 भाषाओं में देशभर में होगी रिलीज
- खुद विदेशी कोच, फिर भी इंग्लैंड क्रिकेट पर स्टीफन फ्लेमिंग की राय जुदा, कहा- ‘टीम का कोच कोई अंग्रेज ही होना चाहिए’
- शिवा वर्मा मौत मामले से जुड़ी बड़ी खबर : श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, यूपी STF ने की कार्रवाई ; दो आरोपी अब भी फरार
- बिहार विधान परिषद चुनाव, NDA सभी 8 सीटों पर दर्ज करेगा प्रचंड जीत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का दावा
- गायक जुबिन नौटियाल के पिता की कांग्रेस में ‘घर वापसी’: कुमारी शैलजा बोलीं- ‘भाजपा में घुट रहा था दम
