Rajasthan News: राजस्थान में खांसी की दवा डेक्स्ट्रोमेथोर्फन सिरप (Dextromethorphan Syrup) से बच्चों की मौत के दावों ने सरकार को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। सरकार ने कार्रवाई करते हुए ड्रग कंट्रोलर–सेकंड राजाराम शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

राजाराम शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने दवा कंपोनेंट और नियमों में बदलाव की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं कीं।इन्हीं आरोपों को देखते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। निलंबन की अवधि में उन्हें चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव कार्यालय में नियमित हाजिरी देनी होगी। जांच पूरी होने तक वह अपने पद पर कार्य नहीं कर सकेंगे।
बच्चों की मौत का मामला
भरतपुर और सीकर जिलों में सरकारी अस्पतालों से मिलने वाले डेक्स्ट्रोमेथोर्फन कफ सिरप के इस्तेमाल के बाद कम से कम तीन बच्चों की मौत के दावे किए गए। इन घटनाओं के बाद पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल बन गया और सरकार ने दवा की गुणवत्ता की जांच करवाई। लैब रिपोर्ट में दवा को ‘ओके’ यानी मानक के अनुरूप पाया गया। हालांकि चिकित्सा मंत्री का कहना है कि जिन बच्चों की मौत हुई, उन्होंने दवा का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बिना किया था।
सरकार की एडवाइजरी
बढ़ते विवाद और आशंकाओं के बीच सरकार ने एडवाइजरी जारी की, जिसमें खास निर्देश दिए गए:
- सभी चिकित्सक दवा लिखते समय तय प्रोटोकॉल का पालन करें।
- बच्चों के इलाज में दवा का प्रिसक्रिप्शन बेहद सावधानी से लिखा जाए।
- मरीज और परिजन बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवा का सेवन न करें।
- दवा की बिक्री केवल प्रिसक्रिप्शन के आधार पर हो।
पढ़ें ये खबरें
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
- भाजपा राज में अन्याय की हद! मौन व्रत पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया, यशपाल आर्य ने PM मोदी को घेरा
- UAPA मामले में तीन माओवादी दोषी करार, NIA की अदालत ने सुनाई 10-10 साल की सजा
- बिहार में IPS अधिकारियों का तबादला, पत्नी से विवाद के बीच खगड़िया SP भानू प्रताप सिंह पटना बुलाए गए
