Rajasthan News: अजमेर से इस वक्त की सबसे बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ सोशल मीडिया पर गंदा पोस्ट वायरल करने के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अजमेर के बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश सोनी को पहली नजर में दोषी माना है। जज साहब ने गंज थाना पुलिस को तुरंत मुकदमा दर्ज कर तगड़ी जांच शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। इस फैसले के बाद से ही शहर के सियासी हलकों में हड़कंप मच गया है।

एक शेयर ने बढ़ाई बीजेपी अध्यक्ष की मुसीबत
पूरा मामला एक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व आईटी सेल पदाधिकारी पीयूष सुराणा ने सीएम रेखा गुप्ता को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक पोस्ट लिखी थी। बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने उस विवादित पोस्ट को अपने अकाउंट से आगे शेयर कर दिया। बस यहीं से उनकी मुश्किलें शुरू हो गई हैं। अदालत में परिवादी श्रेयांश सुराणा ने वकील वैभव जैन के जरिए अर्जी लगाई थी। उनका कहना था कि जब पोस्ट लिखने वाले को जेल हो सकती है, तो उसे फैलाने वाले बीजेपी नेता पर रहम क्यों? कोर्ट ने इस दलील को सही माना।
पहले ही हो चुका है बड़ा स्याहीकांड
यह मामला अजमेर में काफी समय से गरमाया हुआ है। पुलिस ने जब आरोपी कांग्रेस नेता पीयूष सुराणा को पकड़ा था, तब पुलिस कस्टडी के दौरान ही उन पर किसी ने स्याही फेंक दी थी। गंज थाने के पास हुए इस स्याहीकांड के बाद महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई थी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया गया था। अब कोर्ट के नए आदेश के बाद गंज थाना पुलिस आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में बीजेपी अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी में है।
अब आगे क्या होगा?
कोर्ट के एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट (संख्या-2) के न्यायाधीश रजनीश ने पुलिस को साफ निर्देश दिए हैं। अब पुलिस को इस मामले की हर परत खोलनी होगी। शहर के क्लॉक टॉवर और वैशाली नगर जैसे प्रमुख इलाकों के चाय-पानों पर भी सुबह से इसी कार्रवाई की चर्चा है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि आने वाले दिनों में बीजेपी अध्यक्ष की गिरफ्तारी भी हो सकती है। पुलिस अब इस बात के सबूत जुटा रही है कि पोस्ट को किस नीयत से शेयर किया गया था।
पढ़ें ये खबरें
- ‘पत्नी का ऑपेशन कराने जाना था, इसलिए पी लिया…’, शराब के नशे में पंचायत का मुखिया गिरफ्तार
- हनुमना अस्पताल में भगवान भरोसे सुरक्षा! प्रसव कक्ष के दरवाजे तक पहुंचे कुत्ते, BMO नदारद
- 32 करोड़ के धान घोटाले के बाद करनाल में सख्ती, सीमाओं पर नाके और मंडी सचिवों की निगरानी
- Stock Market Today : आज बाजार फ्लैट, बैंकिंग-एनर्जी में खरीदारी, ऑटो-फार्मा पर दबाव, जानिए मार्केट की चाल ?
- Gold Silver Price Today : सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत शहरों में आज का भाव


