Rajasthan News: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि आदिवासियों के समग्र विकास का सपना तभी साकार हो सकता है जब उन्हें शिक्षा और समान आय के अवसर मिलें. उदयपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि जनजातीय कल्याण को प्राथमिकता देते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें.

बैठक में राज्यपाल ने कहा कि जब तक जनजातीय और गरीब समुदाय की आय में बढ़ोतरी नहीं होती, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है. इसलिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि हर गरीब परिवार का बच्चा शिक्षा प्राप्त कर सके. उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति और घुमंतू समुदायों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया और पंचायत स्तर के कर्मचारियों को इस संबंध में पूरी जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया.
राज्यपाल बागडे ने विकास योजनाओं के लाभार्थियों में जनजातीय समुदाय के विशेष आकलन की आवश्यकता पर बल दिया और यह सुनिश्चित करने की बात कही कि प्रत्येक पात्र और वंचित व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे.
इसके साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में अच्छी बारिश के चलते किसानों के लिए बेहतर फसल की उम्मीद जताई और कहा कि सरकार को किसानों के लिए उचित मूल्य निर्धारण की ठोस प्रणाली बनानी चाहिए ताकि उनकी फसल का सही मूल्य मिल सके.
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime : ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर मारपीट का आरोप, 2 महिलाओं पर FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला
- महिला को घर में बंधक बनाकर डकैती: जेवर और 50 हजार नकद ले उड़े 3 बदमाश, विसर्जन में गए थे पति
- महाकाल की शरण में मिजोरम के राज्यपाल: जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने पत्नी सहित किए बाबा महाकाल के दर्शन, देश की प्रगति की कामना
- आचार संहिता की उड़ी धज्जियां, मतदान केंद्र के बाहर मिला BJP प्रत्याशी का पोस्टर, तीसरी बार चेतावनी देकर हटवाया बैनर
- 4 दोस्तों की मौत, दो गंभीर: खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे सभी, टायर फटने से खाई में गिर गई कार
