Rajasthan News: हाल ही में युवाओं में अचानक हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसमें राजस्थान यूनिवर्सिटी के वुशु चैंपियन मोहित शर्मा की मैच के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। 21 वर्षीय मोहित शर्मा इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ गया था।

कैसे हुआ हादसा?
मोहित पहला राउंड जीत चुका था और दूसरे राउंड में खेलते वक्त अचानक रिंग में गिर पड़ा। रेफरी और साथी खिलाड़ियों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई हरकत न होने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मोहाली के सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित के परिवारवालों को सूचना मिलते ही वे चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
खेल के दौरान हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं
- फरवरी 2025: झालावाड़ में शादी में नाचते हुए युवक की मौत।
- फरवरी 2025: कोटा में 10वीं के छात्र की पढ़ाई के दौरान हार्ट अटैक से मौत।
- दिसंबर 2024: जयपुर में रणजी क्रिकेटर यश गौड़ की मैच के दौरान मृत्यु।
युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक का कारण क्या?
विशेषज्ञों का मानना है कि तनाव, अत्यधिक वर्कआउट, असंतुलित आहार, हृदय संबंधी अनदेखी समस्याएं और अनुवांशिक कारण इसकी वजह हो सकते हैं। खिलाड़ियों को नियमित मेडिकल चेकअप और हेल्थ मॉनिटरिंग की जरूरत है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- गैस लीक होने से किचन में लगी आगः प्रेशर कुकर फटा, महिला झुलसी, पुलिस – फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
- सिंगरौली में श्रमिकों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध: टीआई को हटाने की मांग को लेकर थाने का घेराव, राजनीतिक भूमिका पर उठ रहे सवाल!
- दिवाली से पहले महंगाई का झटका: अहमदाबाद में CNG ₹100 के पार, बढ़ा आर्थिक बोझ
- फुलवारीशरीफ थाने में 11 लाख की रिश्वत लेकर तस्कर छोड़े, अपर थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- चार करोड़ की वसूली के लिए कारोबारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी, अनवर ढेबर समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज
