Rajasthan News: टोंक रोड पर स्थित तेजाजी महाराज की मूर्ति तोड़े जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार शाम को इस घटना के विरोध में अशोक नगर थाने पर जाट समाज के लोग और भाजपा नेता एकत्र हुए। प्रदर्शन में UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, विधायक कुलदीप धनखड़, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया और भाजपा नेता सुभाष महरिया सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए। सभी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

20 से अधिक लोग हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि 20 से अधिक लोगों को डिटेन किया गया है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी, जिसके चलते यह कदम उठाया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी, मानसिक तनाव का दावा
जयपुर पुलिस ने मूर्ति तोड़ने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आर्थिक संकट और मानसिक अवसाद से गुजर रहा था। इसी कारण उसने मंदिर में जाकर गुस्से में मूर्ति को तोड़ दिया।
भाजपा नेताओं ने पुलिस कमिश्नर से की बातचीत
भाजपा नेताओं ने जयपुर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इसके अलावा, कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि माहौल नियंत्रित रखा जा सके।
विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन
इस घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। विहिप के प्रवक्ता अमितोष पारीक ने कहा कि शुक्रवार रात मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया, जिससे समाज में आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
पढ़ें ये खबरें
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का पात्र, दो दावेदारों में बड़े बेटे को मिलेगी प्राथमिकता
- MP में रफ्तार ने छीनी जिंदगी: कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, राजगढ़ में पैसेंजर बस पलटने से 40 से ज्यादा यात्री घायल
- रायपुर रेल मंडल में CBI की दबिश: बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप, सीनियर DME से पूछताछ कर रही सीबीआई
- ‘कानून पहले या पार्टी हित?’ शिवपाल के बयान पर बृजलाल ने उठाए बड़े सवाल
- MP Nursing Scam: अनसूटेबल कॉलेजों के 2,395 छात्रों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, परीक्षा और परिणाम का रास्ता साफ; ग्वालियर-चंबल को झटका


