Rajasthan News: मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मा) योजना में प्रदेश के कैंसर, हृदय, गुर्दा और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे करीब ढाई लाख रोगियों को 1900 करोड़ रुपए का कैशलेस उपचार मिला है। योजना के तहत अब तक 50 लाख से अधिक मरीज लाभान्वित हुए हैं।

चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि पूर्ववर्ती स्वास्थ्य बीमा योजना में कई कमियां थीं, जिनके कारण गंभीर रोगियों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता था। मुयमंत्री भजनलाल शर्मा ने गरीब व जरूरतमंदों की पीड़ा समझते हुए 19 फरवरी 2024 को नई योजना शुरू की, जिससे अब कैशलेस इलाज सहज और सुलभ हो गया है। प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि योजना के तहत अब तक 6 हजार करोड़ रुपए व्यय हो चुके हैं।
अंग प्रत्यारोपण पर हवाई यात्रा का खर्च भी फ्री
राज्य में अंग प्रत्यारोपण नि:शुल्क है। अन्य राज्यों में प्रत्यारोपण करवाने पर मरीज व एक परिजन के हवाई टिकट का पुनर्भरण भी किया जाता है। योजना के विस्तार से प्रदेश के भीतर और बाहर दोनों स्थानों पर मरीजों को राहत मिल रही है।
पढ़ें ये खबरें
- औद्योगिक क्रांति की ओर बिहार: MSME नीति 2026 समेत 43 बड़े प्रस्तावों को कैबिनेट की हरी झंडी!
- बैडमिंटन खेलने जाएं या दफ्तरों के चक्कर काटें? जबलपुर की महिला खिलाड़ियों को एक महीने से मैनेजर का इंतजार
- CG Transfer News : राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखें लिस्ट…
- क्या और बढ़ेगी अनंत सिंह की मुश्किलें, जेडीयू से निष्कासन के बाद अब विधानसभा सदस्यता पर भी लटकी तलवार, स्पीकर ने दिए सख्त संकेत!
- Motorola Moto G47 Power लॉन्च: 7000mAh की दमदार बैटरी और 108MP कैमरा, लेकिन सिर्फ 4GB रैम ने चौंकाया!
