Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संयुक्त वाल्मीकि श्रमिक संघ के स्वागत समारोह में सफाईकर्मियों को राष्ट्र निर्माण में उनकी अहम भूमिका के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी हमें बीमारियों और गंदगी से बचाते हुए स्वच्छ और स्वस्थ समाज बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। सीएम ने सफाईकर्मियों की सुरक्षा और कल्याण को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताते हुए नगर निकायों में 24,000 सफाई कर्मचारियों की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि यह भर्ती पहले हो जानी चाहिए थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ने इसे लंबित रखा। 2018 में भी उनकी सरकार ने 21,000 से अधिक पदों पर सफाईकर्मियों की भर्ती की थी। सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए RGHS के तहत मुफ्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, और रियायती दरों पर लोन उपलब्ध करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि समाज के लिए छात्रावास भूमि आवंटन और जोधपुर में नवल महाराज के पैनोरमा के निर्माण का आश्वासन भी दिया।
सीएम शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान की सराहना करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री ने खुद झाड़ू उठाकर इस अभियान की शुरुआत की थी, जिसने अब एक जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। सफाईकर्मियों के सम्मान में प्रधानमंत्री द्वारा प्रयागराज कुंभ में उनके चरण धोने की घटना का जिक्र करते हुए सीएम ने उनके योगदान को सराहा।
5 साल में 10 लाख रोजगार सृजन का लक्ष्य
राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए सीएम ने कहा कि अगले 5 वर्षों में 10 लाख रोजगार सृजित किए जाएंगे, जिसमें 4 लाख सरकारी नौकरियों और 6 लाख निजी क्षेत्र के रोजगार शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए अगले दो वर्षों का भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है।
कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों और सफाईकर्मियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उन्हें माला पहनाई और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
पढ़ें ये खबरें भी
- राजनंदिनी हत्याकांड: CJM कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक रिमांड की खारिज, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
- BJP प्रदेश प्रभारी का छत्तीसगढ़ दौरा : जहां राहुल गांधी का कार्यक्रम हुआ था अब वहीं स्मृति इरानी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगी ‘मन की बात’
- बड़ी खबर: अवैध रूप से संचालित मदरसे में छापा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने टीम के साथ दी दबिश, 8 बच्ची और 18 बच्चे बरामद
- उत्तराखंड में खुलेगा समृद्धि का द्वार: CM धामी ने समग्र शिक्षा, पेयजल और कनेक्टिविटी के लिए स्वीकृत किए अरबों रुपए
- रोज इस्तेमाल करते हैं रूमाल तो कितने दिन में धोना चाहिए? जानें बैक्टीरिया से बचने और सफाई का सही तरीका

