Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष IAS नीरज के. पवन को गुरुवार सुबह जान से मारने की गंभीर धमकी मिली है। यह धमकी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS स्टेडियम) को बम से उड़ाने की चेतावनी के साथ एक ई-मेल के जरिए भेजी गई है।
धमकी भरे ई-मेल में लिखा गया है कि हम नीरज के. पवन को मारकर उसके शरीर के टुकड़े काले सूटकेस में पैक कर देंगे और उस पर टाइम बम लगाकर स्टेडियम में रख देंगे। अगर पुलिस हमें पकड़ेगी तो हम मानसिक रूप से बीमार होने का दिखावा करेंगे क्योंकि हमने पहले से ही मेंटली अनस्टेबल होने का सर्टिफिकेट बनवा रखा है।

ई-मेल में ‘डिविज’ नाम के व्यक्ति पर रेप का आरोप लगाते हुए लिखा गया है कि ‘पुलिस इस मामले में सही जांच नहीं कर रही है। अगर जरूरत पड़ी तो हम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी मार देंगे।’
इस धमकी भरे ई-मेल में बताया गया है कि धमकी भेजने वाले का मकसद क्रिकेट स्टेडियमों को निशाना बनाकर पुलिस का ध्यान उस बलात्कारी ‘डिविज’ की ओर आकर्षित करना है, जिसने 2023 में हैदराबाद के लेमन ट्री होटल में एक लड़की का बलात्कार किया था।
सुरक्षा एजेंसियां साइबर सेल के जरिए मेल भेजने वाले की आईपी ट्रेस कर रही हैं, लेकिन मेल VPN के माध्यम से भेजा गया है, जिससे सही लोकेशन पता लगाना मुश्किल हो रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सवाई मानसिंह स्टेडियम, मुख्यमंत्री आवास और अन्य संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राष्ट्रीय एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
यह धमकी ऐसे समय आई है जब पहले से ही राजस्थान के स्टेडियमों की सुरक्षा को लेकर एजेंसियां सतर्क थीं। अब मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को सीधे निशाना बनाए जाने के बाद सरकार और पुलिस पर प्रभावी कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। धमकी वाला यह ई-मेल 15 मई 2025 को सुबह 4:12 बजे भेजा गया था।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
