Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को भरतपुर जिले के नदबई पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त जारी की। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 72 लाख किसानों के खातों में 718 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

कार्यक्रम में सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी, और राज्य सरकार उसी भावना को आगे बढ़ा रही है।
दो साल में 7,000 करोड़ से ज्यादा की मदद
राजस्थान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पौने दो साल में किसानों को 7,031 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है। इसके साथ ही राज्य सरकार मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अतिरिक्त 3,000 रुपये प्रतिवर्ष किसानों को दे रही है। अब तक 70 लाख से अधिक किसानों को 1,355 करोड़ रुपये की राशि सीधे खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।
केंद्र और राज्य की दोनों योजनाओं के तहत अब तक किसानों को कुल 8,386 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है। इसी क्रम में चौथी किस्त के रूप में 718 करोड़ रुपये और वितरित किए गए हैं।
अपने पैतृक गांव अटारी में लोगों से की मुलाकात
नदबई कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने पैतृक गांव अटारी पहुंचे। वहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। सीएम ने गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना की, पैदल परिक्रमा की और अपने मित्र के निधन पर उनके परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना हो गए।
पढ़ें ये खबरें
- इश्क, दगाबाजी और दरिंदगीः धर्म छिपाकर युवक ने महिला से बनाए संबंध, शादी के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव, जानिए LOVE के आड़ में कैसे रची साजिश
- फूलों की दुकान बना खून का मैदान: 38 वर्षीय दुकानदार की हत्या का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
- सुपौल में नेपाल सीमा सील होने के बावजूद 386 किलो गांजा बरामद, SSB पर उठे गंभीर सवाल
- हिसार में मंत्री अरविंद शर्मा का सख्त एक्शन, 15 में से 7 शिकायतों का मौके पर किया निपटारा
- पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव गिरफ्तार: हवाला मामले में ED को मिली 8 दिन की रिमांड, पूछताछ में खुलेंगे कई राज?

