Rajasthan News: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अपने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ गंगा, यमुना और लुप्त सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। जयपुर एयरपोर्ट से सुबह रवाना होकर मुख्यमंत्री शर्मा अपनी टीम के साथ प्रयागराज पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा, महाकुंभ में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

रात्रि विश्राम प्रयागराज में होगा
सीएम भजनलाल ने अपनी मंत्रिपरिषद और विधायकों के साथ शनिवार सुबह 7 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए उड़ान भरी। प्रयागराज पहुंचने के बाद उन्होंने संगम घाट पर स्नान किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद राजस्थान मंडप में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी। रात्रि विश्राम प्रयागराज में ही होगा।
144 साल बाद आया यह अवसर
इस विशेष अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा, “यह महाकुंभ सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। हम अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें यह अवसर मिला है, जो 144 साल बाद आया है।”
सीएम भजनलाल का आभार
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “सीएम भजनलाल शर्मा की यह पहल बहुत ही सराहनीय है। हम सभी मंत्रिमंडल सदस्य और विधायक महाकुंभ में स्नान करेंगे, इसके लिए हम सीएम भजनलाल का आभार व्यक्त करते हैं।”
19 जनवरी को भी सीएम ने लगाई थी डुबकी
बता दें कि इससे पहले, 19 जनवरी को भी सीएम भजनलाल ने प्रयागराज के संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई थी। उन्होंने मां गंगे की आरती की और भगवान महादेव का दूध और गंगा जल से जलाभिषेक भी किया। इसके बाद, उन्होंने बड़े हनुमान जी के दर्शन भी किए।
पढ़ें ये खबरें
- पहले मां-बेटी को टक्कर मारी, फिर कार के नीचे फंसी महिला के साथ क्या हुआ?
- उत्तराखंड में बड़ा हादसा: ‘आश्रम 4’ टीम की शूटिंग बस दुर्घटनाग्रस्त, ब्रेक फेल होने से मचा हड़कंप
- रद्द हो सकती है अनंत सिंह की विधायकी! ‘छोटे सरकार’ के निष्कासन पर प्रेम कुमार का बड़ा बयान
- तरुण भंडारी के नाम पर गलत खबरें प्रसारित करने का आरोप, अब होगी जांच?
- Saudi Arabia में फंसे Karnataka के 800 उमराह यात्री, खाने-रहने का संकट; सुप्रीम कोर्ट जाएगी हज कमेटी

