CM Bhajanlal Sharma Meeting: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर कानून-व्यवस्था और नए आपराधिक विधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा उपायों, प्रशासनिक तैयारियों और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि न्याय प्रणाली को अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाने के लिए नए आपराधिक कानूनों का कठोरता से पालन किया जाए। राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
पढ़ें ये खबरें
- चिराग पासवान ने चुनाव आयोग पर कही बड़ी बात, बोले- जीतना होगा जनता का विश्वास…
- जानलेवा हमला करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे: बीजेपी नेत्री का पति है आरोपी, विधायक-पुलिस पर लगाए षड्यंत्र के आरोप
- ‘देश को नेपाल बना देंगे राहुल गांधी’, कांग्रेस के ‘सत्याग्रह’ कैंपन पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान
- ‘नोटबंदी के बाद अब वोटबंदी’, सचिन पायलट का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा हमला
- लकड़ी के बत्ते से सिर पर वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई सश्रम आजीवन कारावास की सजा
