Rajasthan News: राजस्थान में 2025-26 का बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्वरित क्रियान्वयन के लिए सभी कैबिनेट मंत्रियों और प्रभारी सचिवों को जिलों का दौरा करने का आदेश दिया है। इन दौरों के दौरान बजट घोषणाओं की समीक्षा की जाएगी और रिपोर्ट सीधे सीएम कार्यालय को भेजी जाएगी।

22 और 23 फरवरी को मंत्रियों का दौरा
बजट की घोषणा के तुरंत बाद राज्य सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी प्रभारी मंत्री और सचिव 22 एवं 23 फरवरी को अपने-अपने जिलों का दौरा करें। इस दौरान वे बजट की घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने और प्रशासनिक प्रक्रिया की समीक्षा करने का कार्य करेंगे।
रिपोर्टिंग की सख्त व्यवस्था
प्रभारी मंत्री 23 फरवरी को जिलों में जाकर बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। भूमि चिन्हीकरण, आवंटन, 2024-25 की घोषणाओं की स्थिति सहित अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि जनता को बजट से जुड़े कार्यों की जानकारी दी जा सके।
जिलों के प्रभारी सचिव भी 22 और 23 फरवरी को दौरा करेंगे और 24 फरवरी तक अपनी रिपोर्ट राजस्थान संपर्क पोर्टल पर अपलोड करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी रिपोर्टें समय पर भेजी जाएं, ताकि बजट घोषणाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- हाईकोर्ट का सख्त निर्देश, थानों में CCTV फुटेज की नियमित मॉनिटरिंग और पर्याप्त स्टोरेज करें सुनिश्चित, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
- दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का भविष्य हैं छात्र: CEC ज्ञानेश कुमार
- इस उम्र में ऐसा जज्बा? ऋषिकेश से बदरीनाथ धाम के लिए पैदल रवाना हुए 25 बुजुर्ग, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
- पति को कॉल कर बोली- ‘मैं नर्मदा पुल पर खड़ी हूं’… फिर 27 वर्षीय महिला ने लगाई छलांग, बेसुध हुआ पति
- CM नायब सैनी को काले झंडे दिखाने के बाद लापता दोनों कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुरुग्राम में पेश, जमानत मिली


