Rajasthan News: दीपावली से पहले राजधानी जयपुर के सांगानेर क्षेत्र को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ी सौगात दी। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें सड़क, विद्युत, शिक्षा, नगरीय विकास और एलिवेटेड रोड जैसे अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने सांगानेर स्टेडियम में 171 करोड़ के कामों का उद्घाटन किया और 218 करोड़ की लागत से बनने वाले गोपालपुरा बाईपास से गुर्जर की थड़ी तक एलिवेटेड रोड का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सामग्री वितरण, दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण और नई एम्बुलेंस को हरी झंडी भी दिखाई गई।
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने हमेशा दुपट्टा पहनने का राज भी साझा किया। उन्होंने कहा कि यह ठाकुर जी का आशीर्वाद और सांगानेर के लोगों का स्नेह है, जो उन्हें शक्ति और संबल देता है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जयपुर में नारायण विहार, पत्रकार कॉलोनी और खोरा बीसल स्थित तीन नए पुलिस थानों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। इसी कड़ी में 22 नए थानों का सृजन, 35 पुलिस चौकियों की स्वीकृति, एंटी गैंगस्टर्स और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन, साथ ही जयपुर में नए थाना और नौ चौकियों की स्थापना के लिए 255 पदों का सृजन किया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
