Rajasthan News: जयपुर का सांगानेर विधानसभा क्षेत्र अब राजस्थान के सबसे विकसित इलाकों में से एक बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शमा, जो खुद सांगानेर से विधायक हैं, ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अधिकारियों को A to Z विकास योजना पर निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में सीएमआर (मुख्यमंत्री कार्यालय) में सांगानेर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय और नियमित मॉनिटरिंग के साथ कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया। इन विकास कार्यों में मुख्यतः सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं, और अन्य आधारभूत संरचनाएं शामिल हैं।
दिए ये निर्देश
सड़क और यातायात:
- सांगानेर क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण।
- भांकरोटा फ्लाईओवर और 200 फीट रोड पर फ्लाईओवर-अंडरपास का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
- रीको पुलिया से रेलवे फाटक मालपुरा तक सड़क चौड़ीकरण।
जल और बिजली सुविधाएं:
- पृथ्वीराज नगर परियोजना के तहत लंबित जल कनेक्शन आवेदनों का निस्तारण।
- 132 केवी जीएसएस (गRID सब स्टेशन) का प्रतापनगर में निर्माण।
- सांगानेर में विद्युत लाइनों का भूमिगतकरण।
स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाएं:
- सांगानेर में जिला अस्पताल का निर्माण।
- सांगानेर स्टेडियम का सौंदर्यीकरण और विकास।
- नगर निगम क्षेत्र में पेयजल वितरण प्रणाली को मजबूत बनाना।
पुरातत्व संरक्षण और सौंदर्यीकरण:
- सांगानेर के ऐतिहासिक दरवाजों के आसपास के अतिक्रमण को हटाना।
- इन दरवाजों का सौंदर्यीकरण जयपुर परकोटे के दरवाजों के अनुरूप किया जाएगा।
अन्य प्राथमिकताएं:
- मुहाना मोड़ पर ओवरब्रिज का निर्माण।
- जयपुर की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए उचित नगरीय योजना तैयार करना।
- सिटी बस स्टैंड सर्कल पर कियोस्क हटाकर सुलभ शौचालय बनाना।
- गुलर बांध की मरम्मत और जीर्णोद्धार।
पढ़ें ये खबरें
- CG Morning News : CM साय का आज बस्तर दौरा… केरलम में UDF पर भरोसे की जीत : भूपेश… सेप्टिक टैंक खाली करवाने अब ऑनलाइन आवेदन… बस्तर थीम पर कार्टून प्रदर्शनी आज… पढ़ें और भी खबरे
- ‘मुझे मारा और पीटा गया, लूट लिए 100 सीट’, BJP की प्रचंड जीत के बीच ममता बनर्जी का CRPF और BJP पर सनसनीखेज आरोप
- UP WEATHER TODAY : यूपी में मौसम का यू-टर्न, कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
- Bihar Weather Today: पूरे बिहार में भीषण वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी, अगले 72 घंटे बेहद ही संवेदनशील
- MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कॉलेजों में आपदा प्रबंधन और एनसीसी की ट्रेनिंग अनिवार्य, भोपाल में जारी है बिजली कटौती का दौर
