Rajasthan News: राइजिंग राजस्थान समिट 2024 के तहत पहली अंतरराष्ट्रीय इंवेस्टर्स मीट की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस मीट को संबोधित करने और वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित करने के उद्देश्य से रविवार को दक्षिण कोरिया और जापान के दौरे पर रवाना हुए।

जयपुर एयरपोर्ट से चार्टर प्लेन द्वारा दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, वहां से शाम को दक्षिण कोरिया के लिए उड़ान भरेंगे। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा और अन्य उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल भी शामिल है।
वैश्विक निवेशकों से होगी चर्चा, नीमराना दिवस समारोह में लेंगे भाग
इस दौरे में मुख्यमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल का फोकस दक्षिण कोरिया और जापान की कंपनियों को राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित करना है। वे इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टील, ऑटोमोटिव, अक्षय ऊर्जा और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही जापान में ‘नीमराना दिवस’ समारोह में भी भाग लेंगे, जो कि राजस्थान के अलवर जिले में स्थित एक प्रमुख जापानी औद्योगिक क्षेत्र है।
निवेशकों के लिए विशेष राउंड टेबल मीटिंग्स
दक्षिण कोरिया के सियोल में दो महत्वपूर्ण राउंड-टेबल मीटिंग्स का आयोजन होगा। पहली टूरिज्म एसोसिएशन के साथ और दूसरी कोरियन स्टोन एसोसिएशन के साथ। इसके अलावा, भारत के राजदूतों द्वारा जापान और दक्षिण कोरिया में विशेष डिनर का आयोजन भी किया जाएगा।
राइजिंग राजस्थान समिट की वैश्विक तैयारियां
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को सफल बनाने के लिए सरकार देश और विदेशों में निवेशकों से जुड़ रही है। मुंबई में हाल ही में आयोजित मीट के बाद, विदेशों में भी इस प्रकार की मीटिंग्स की योजना बनाई गई है। समिट का मुख्य आयोजन 9 से 11 दिसंबर 2024 को जयपुर में होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 23 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों के काफिले से मचा बवाल
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

