Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 25 सितंबर को राजस्थान को 1.08 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया और जनता को संबोधित किया।

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सौर ऊर्जा उत्पादन में देश में पहले स्थान पर पहुंच चुका है और सरकारी इमारतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, आप जब भी राजस्थान आते हैं, राज्य को नई सौगातें देकर जाते हैं। पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच से देश विकास के नए अध्याय लिख रहा है और आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।
सीएम ने आगे कहा कि जीएसटी जैसे साहसिक फैसलों से देश आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ा है और आज हर घर दीपावली जैसा उत्सव मना रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अब तक 75,503 पदों पर नियुक्तियां दी हैं, जबकि 1.94 लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है।
प्रदेश सरकार के कामों का ब्यौरा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हम महाराणा प्रताप टूरिज्म सर्किट पर काम करने जा रहे हैं। हम प्रधानमंत्रीजी, आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपके नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा में राजस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
