Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार, 9 जून को पुष्कर और ब्यावर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दौरे की शुरुआत पुष्कर से होगी, जहां सीएम मेला ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर कलश यात्रा को रवाना करेंगे।

मुख्यमंत्री ब्रह्मा मंदिर में दर्शन करेंगे और एंट्री प्लाज़ा पर वृक्षारोपण के बाद जलाभिषेक व पुष्कर सरोवर की पूजा करेंगे। इसके पश्चात वे ब्यावर जिले के जवाजा पहुंचेंगे, जहां तालाब किनारे जलाभिषेक, कलश यात्रा और वृक्षारोपण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहां भी वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
इससे एक दिन पहले, रविवार 8 जून को मुख्यमंत्री जयपुर स्थित गोविंद देव जी मंदिर में सपत्नीक मंगला आरती में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
गौरतलब है कि विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर प्रदेशभर में “वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान” की शुरुआत की गई है। इसके तहत जल संरक्षण और संचयन को लेकर जन जागरूकता, परंपरागत जल स्त्रोतों का पुनरुद्धार, साफ-सफाई और संरचनात्मक कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- ओरछा में दर्दनाक हादसा: बेतवा नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार के साथ घूमने आया था मृतक
- मिशन कर्मयोगी में MP के कर्मचारी पिछड़े! 9 लाख में 2% भी नहीं कर रहे ट्रेनिंग, कलेक्टर्स को मिली जिम्मेदारी
- प्राचीन कंकाली मठ के साल में सिर्फ एक दिन खुले कपाट, विजयादशमी पर नागा साधुओं के अस्त्र-शस्त्र की हुई पूजा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
- Tiger Shroff Firing Case : 34 हजार रुपये में हत्या की डील, कोटा से पकड़े गए तीनों आरोपी; पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
- चुनाव आया तो याद आई! प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के खाली पदों को लेकर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, सरकार बनने पर बेरोजगारों से किया बड़ा वादा
