Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बांसवाड़ा के दौरे पर रहेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के राज्य स्तरीय मेगा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। खेल मैदान में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री करीब 2.5 लाख लाभार्थियों को पीएम आवास की सौगात देंगे। इस दौरान लगभग 400 करोड़ रुपये की राशि पहली, दूसरी और तीसरी किस्त के रूप में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

तैयार घरों की प्रतीकात्मक चाबी और नए स्वीकृति पत्र
कार्यक्रम में जिन लाभार्थियों के मकान बनकर तैयार हो चुके हैं, उन्हें मंच से प्रतीकात्मक चाबी सौंपी जाएगी। साथ ही नए लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। यह आयोजन बांसवाड़ा के साथ-साथ डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और सलूम्बर जिलों के हजारों लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है।
किसानों के लिए विशेष प्रदर्शनी
आयोजन स्थल पर कृषि और उद्यानिकी विभाग द्वारा एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें पॉलीहाउस, शेडनेट तकनीक, आम की उन्नत किस्में और आधुनिक खेती के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। इससे किसानों को नई तकनीकों और नवाचारों की जानकारी मिलेगी, जिससे वे अपनी खेती को और उन्नत बना सकेंगे।
राजनीतिक दृष्टि से भी अहम आयोजन
इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, क्षेत्रीय विधायक, प्रभारी मंत्री, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।
आगामी पंचायती राज चुनावों को देखते हुए यह आयोजन भाजपा के लिए राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद अहम माना जा रहा है, खासतौर पर जनजाति बहुल वागड़ क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने की रणनीति के तहत।
बांसवाड़ा का चयन क्यों खास?
राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात की सीमाओं से सटा आदिवासी बहुल जिला बांसवाड़ा, इस आयोजन के लिए रणनीतिक रूप से चुना गया है। यह कदम न केवल विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की मजबूती का संकेत देता है, बल्कि चुनावी तैयारी और वोट बैंक सुदृढ़ीकरण की दिशा में भी एक बड़ा संदेश देता है।
पढ़ें ये खबरें
- आय से 1049 गुना अधिक संपत्ति मामला, कोर्ट ने कलेक्ट्रेट में पदस्थ रहे क्लर्क को सुनाई 4 साल की सजा
- इकाना में गूंजी क्रिकेट की नई उम्मीद, योगी बोले- यूपी टी-20 से गांव-जिलों की प्रतिभाओं को मिल रहा बड़ा मंच
- माई के दरबार में दोस्ती की अनूठी तस्वीर: पीताम्बरा पीठ में आमने-सामने हुए आशुतोष तिवारी-कांग्रेस नेता, गर्मजोशी से मिले गले
- लव ट्रायंगल में दिनदहाड़े हत्या: गर्लफ्रेंड को रोकने चलती कार पर चढ़ा युवक, आरोपी ने गिरने के बाद रौंदा, मौके पर हुई मौत, देखें VIDEO…
- नशे पर तगड़ा प्रहार: भोपाल रेलवे स्टेशन में DRI ने पकड़ी 7.5 करोड़ की ड्रग्स, चार नाइजीरियन और एक इंडियन गिरफ्तार

