Rajasthan News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग स्पष्ट हो चुके हैं, और भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। इस बड़ी जीत से पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत पीएम मोदी पर जनता के विश्वास की पुष्टि करती है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने पहले ही विधानसभा में कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा था कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस शून्य पर रहेगी, और नतीजे उनकी इस भविष्यवाणी को सही साबित कर रहे हैं।
दिल्ली में जनता ने डबल इंजन सरकार को चुना
सीएम शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ही दिल्ली के विकास को नई गति दे सकती है। जिस तरह अन्य राज्यों में भाजपा सरकारों ने तेज विकास कार्य किए हैं, अब वही रफ्तार दिल्ली में भी देखने को मिलेगी।
कांग्रेस का खाता नहीं खुला
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई। शुरुआत में कुछ समय के लिए बादली विधानसभा सीट से देवेंद्र यादव बढ़त में थे, लेकिन बाद में वे पिछड़ गए। इससे पहले, मुख्यमंत्री शर्मा ने विधानसभा में कहा था कि कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा, और नतीजे उनकी इस भविष्यवाणी को सही साबित कर रहे हैं।
दिल्ली की जनता को केजरीवाल से छुटकारा मिला
उदयपुर दौरे पर गए भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लोगों को धोखा दिया, लेकिन अब जनता ने सही फैसला लेते हुए भाजपा को मौका दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- Today’s Top News: डबल मर्डर केस का खुलासा, खैर लकड़ी तस्करी सिंडिकेट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, धर्मांतरण पर बवाल, दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश, दशहरा मेले में अचानक उतरा अमित शाह का हेलीकॉप्टर… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के खिलाफ पटना में FIR दर्ज, कल BJP करेगी पुतला दहन
- विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी और रोटरैक्ट क्लब की खास पहल: जागरूकता रैली निकाल टीकाकरण के महत्व के प्रति लोगों को किया जागरूक, रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन
- 8 दिन की बेटी, 6 साल का बेटा; सेना के जवान विकास देशवाल को गांव ने दी अंतिम विदाई
- रायपुर में काव्य रसिक संस्थान का कवि सम्मेलन: छत्तीसगढ़ समेत देशभर से पहुंचे 14 कवियों ने बांधा समां
