Rajasthan News: राजस्थान के करीब 25 जिलों के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) के खिलाफ बड़ी लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ANM) के रिक्त पदों की रिपोर्ट न भेजने के कारण राज्य सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इन CMHO को नोटिस जारी किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, CMHO को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों की जानकारी भेजनी थी, लेकिन उन्होंने इसे लेकर लापरवाही बरती। इसके अलावा, नव चयनित कर्मियों का पदस्थापन गलत तरीके से किया गया। अब इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने दिए सख्त निर्देश
चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने CMHO को नोटिस जारी किया। नोटिस में बताया गया कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद के लिए नव चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापन के लिए रिक्त पदों की सूचना दी गई थी। हालांकि, कई पदों को गलत तरीके से लॉक किया गया था, जिससे पदस्थापन में समस्या आई।
इन 25 जिलों में हुई लापरवाही
नोटिस के अनुसार, निम्नलिखित जिलों में CMHO ने रिक्त पदों की सूचना देने में लापरवाही बरती:
अलवर, अनूपगढ़, बालोतरा, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, गंगापुर सिटी, हनुमानगढ़, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर ग्रामीण, करौली, कोटा, फलोदी, सलूंबर, सवाई माधोपुर, शाहपुरा, सिरोही, टोंक, और उदयपुर।
इसके परिणामस्वरूप 96 कर्मियों के पदस्थापन में देरी हुई, क्योंकि पदों पर रिक्तता नहीं थी। मंत्री की नाराजगी के बाद अब इन CMHO के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- संघ की बैठक खत्म, लेकिन सियासी हलचल तेजः CM डॉ मोहन और बीजेपी संगठन मंत्री की दिग्गजों से अहम मुलाकात
- Gold Price Today : सोना 3,000 रुपए से ज्यादा महंगा, 24 कैरेट का भाव 1.44 लाख रुपए के पार, जानिए इंदौर समेत बड़े शहरों के रेट
- CG News : शराब घोटाले में रामगोपाल और मैनपावर घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी को राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत
- मधुबनी गोलीकांड में आरोपी ASI पर कसा शिकंजा, 25 हजार का इनाम, तलाश में नेपाल बॉर्डर तक छापेमारी
- धीरेंद्र शास्त्री विवाद के बीच अनिरुद्धाचार्य बोले- ‘तू टेढ़ा, तेरी टेढ़ी रे नजरिया’, कहा- उनके भावों को समझिए

