Rajasthan News: राजस्थान में उत्तरी हवाओं के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य में पिछले एक सप्ताह से गुलाबी सर्दी का दौर जारी है। बुधवार को प्रदेश के 15 से अधिक शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि अक्टूबर के अंत तक सर्दी अपने रंग में आ जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सीकर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा टोंक (वनस्थली) में 16.5°, अलवर में 17.4°, जयपुर में 18.3°, पिलानी में 15.7°, कोटा में 18.8°, चित्तौड़गढ़ में 16.8°, उदयपुर में 17.4°, जोधपुर में 17.6°, चूरू में 17.5°, बारां में 16.5° और दौसा में 16.2° सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
पूर्वी से पश्चिमी राजस्थान तक बारिश का सिलसिला थम चुका है, जिससे हवा में नमी की मात्रा घटी है। वर्तमान में न्यूनतम आर्द्रता 40% और अधिकतम 87% के बीच दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
मौसम केंद्र ने बताया कि धनतेरस से लेकर दीपावली तक राज्य में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। सुबह और शाम की ठंड और बढ़ेगी, जबकि दिन में हल्की गर्माहट बनी रहेगी। दीपावली के बाद दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट की संभावना है, जिससे सर्दी का असर और तेज महसूस होगा।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा, हालांकि पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। कुल मिलाकर, मौसम विभाग का कहना है कि इस बार दीपावली राजस्थान में साफ आसमान और हल्की सर्दी के साथ मनाई जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Weather Alert: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज, 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी, जानें कहां कहां होगी बारिश
- 16 September 2026 Rashifal : गणेश चतुर्थी के तीसरे दिन इन राशि वालों की होगी चांदी! जानिए अपना राशिफल
- बिहार के 8.27 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में भेजे 7-7 हजार रुपए, जानें अधिकारियों से क्या बोले सीएम
- Morning News Brief: ₹2000 से ज्यादा UPI Payment पर चार्ज लगेगा; भारत में Formula 1 रेस की हो सकती है वापसी
- 16 सितंबर महाकाल भस्म आरती: चांदी के मुकुट और पुष्प मालाओं से सजे बाबा महाकालेश्वर, यहां कीजिए अद्भुत शृंगार दर्शन


