Rajasthan News: धौलपुर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कड़े निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चिकित्सकों के हाजिरी रजिस्टर की जांच की और दवा स्टॉक के साथ-साथ दवाओं की एक्सपायरी डेट की भी पड़ताल की। अस्पताल परिसर में गंदगी का आलम था, जहां कुछ लापरवाह व्यक्तियों ने पान मसाला थूककर दीवारों को खराब कर दिया था। कलेक्टर ने डॉक्टर विजय सिंह को जिम्मेदारी सौंपी और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
अस्पताल के फर्श पर गंदगी देखकर कलेक्टर ने मौके पर सफाई कर्मियों को बुलाकर सफाई करवाई। उन्होंने सफाई ठेकेदार को भी तलब किया और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने दवा वितरण केंद्र, ओपीडी रूम, एक्सरे कक्ष, जांच कक्ष, ब्लड बैंक, ट्रॉमा सेंटर, मेल सर्जिकल वार्ड और इमरजेंसी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को मौसमी बीमारियों के सीजन में अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए।
पढ़ें ये खबरें भी
- Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, 27 अक्टूबर से बदलेगा झारखंड का मौसम, 28-29 को भारी बारिश का अलर्ट
- ‘व्हाट्सएप चैट के आधार पर दोषी नहीं ठहराया जा सकता’, हत्या के मामले में व्यक्ति को किया बरी
- उत्तराखंड में कूड़ा फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, पर्यटन स्थलों पर भी लागू होंगे नियम, सीएस ने दिया निर्देश
- नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, ‘पीस बॉन्ड’ भरने के खिलाफ की थी अपील ; याचिका खारिज
- हार के डर से भाजपा…विधान परिषद चुनाव में वोटिंग को लेकर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप, जानिए ऐसा क्या कह गए सपा सुप्रीमो
