Rajasthan News: अजमेर की विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में शनिवार को वो हुआ जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। एक अनजान शख्स ने अचानक ऐतिहासिक बड़ी देग के अंदर छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों को लगा कि शायद कोई हादसा हुआ है, लेकिन युवक का इरादा कुछ और ही था। इस घटना के बाद पूरी दरगाह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भीड़ के बीच से आया और सीधे देग में कूदा
शनिवार का दिन था और दरगाह में भारी भीड़ थी। इसी बीच एक युवक अचानक लोगों को धक्का देते हुए आगे बढ़ा। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि उसने बिना सोचे-समझे सीधे देग के अंदर छलांग लगा दी। आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह अंदर जा गिरा। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और खादिम फौरन हरकत में आए।
देग में रखे नोट और गहने बटोरने लगा युवक
आपको बता दें कि इस बड़ी देग में देश-दुनिया से आने वाले जायरीन नोट और आभूषण (सोना-चांदी) चढ़ाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अंदर गिरते ही युवक वहां पड़ा चढ़ावा अपनी जेबों में भरने लगा। उसे देखकर लगा ही नहीं कि वह गलती से गिरा है। ऐसा लगा जैसे वह पूरी तैयारी के साथ ही अंदर कूदा था।
खादिमों ने बाहर निकाला, फिर हुई जमकर धुनाई
तमाशा बढ़ता देख दरगाह कमेटी के कर्मचारी और खादिम तुरंत देग में उतरे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद उस युवक को पकड़कर बाहर निकाला। पकड़े जाने के बाद वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। इसके बाद उसे पकड़कर सुरक्षाकर्मियों के हवाले किया गया।
क्या यह सुरक्षा में बड़ी चूक है?
अजमेर दरगाह को बेहद संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में एक अनजान शख्स का इतनी आसानी से देग तक पहुंच जाना और उसके अंदर कूद जाना, कई सवाल खड़े करता है। हालांकि, जांच के बाद कहा जा रहा है कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि वह वहां पहुंचा कैसे।
पढ़ें ये खबरें
- पंजाब में धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड, सुबह-शाम महसूस होगा सर्दी का असर, फिलहाल बारिश का अलर्ट नहीं
- दिवाली में जंगल सफारी और जू दो दिन रहेंगे बंद, वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
- दिवाली-छठ पर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा चाक-चौबंद, 2040 जवान संभालेंगे मोर्चा
- शराब के नशे में प्रधानपाठक पहुंचे स्कूल: शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन, तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
- मंडला में बेखौफ बदमाश! घर से दुकान जा रही महिला के गले से झपटी सोने की चेन; वारदात CCTV कैमरे में कैद
