Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का शुक्रवार देर रात निधन हो गया. अगस्त 2023 में ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद वे पिछले दो साल से कोमा में थे. देर रात उन्होंने घर पर अंतिम सांस ली.

बीकानेर जिले के नोखा के बिरमसर गांव में जन्मे डूडी ने अपना राजनीतिक सफर पंचायत से शुरू किया था और धीरे-धीरे कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार हो गए. वे पंचायत समिति प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक, सांसद और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तक रहे. किसानों की आवाज उठाने के लिए उन्हें खास पहचान मिली.
साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी सुशीला डूडी ने जीत दर्ज की और वर्तमान में वे नोखा की विधायक हैं. डूडी के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है. उनका अंतिम संस्कार आज (4 अक्टूबर) सुबह 11 बजे बीकानेर के पूगल रोड बगेची में होगा.
पढ़ें ये खबरें
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
- भाजपा राज में अन्याय की हद! मौन व्रत पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया, यशपाल आर्य ने PM मोदी को घेरा
- UAPA मामले में तीन माओवादी दोषी करार, NIA की अदालत ने सुनाई 10-10 साल की सजा
- बिहार में IPS अधिकारियों का तबादला, पत्नी से विवाद के बीच खगड़िया SP भानू प्रताप सिंह पटना बुलाए गए
