Rajasthan News: कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक बार फिर अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक (सीनियर ऑब्जर्वर) नियुक्त किया है। उनके साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता रंजन चौधरी भी एआईसीसी के सीनियर ऑब्जर्वर बनाए गए हैं। यह टीम बिहार में चुनावी रणनीति, उम्मीदवार चयन और प्रचार अभियान के समन्वय की जिम्मेदारी संभालेगी।

राजस्थान के नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी
राजस्थान से कई नेताओं को भी जिला स्तर पर जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें हरीश चौधरी, अशोक चांदना, रामलाल जाट, रफीक खान, अभिमन्यु पूनिया, करण सिंह उचियारड़ा और अनिल चोपड़ा शामिल हैं। पार्टी संगठन ने इन नेताओं को जिला पर्यवेक्षक बनाते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनावी प्रबंधन को तेज करने के निर्देश दिए हैं।
गहलोत बोले, पार्टी का आदेश ही सर्वोपरि है
जिम्मेदारी मिलने के बाद अशोक गहलोत ने कहा, पार्टी जो आदेश देती है, वही हमारा धर्म और कर्तव्य होता है। हमने आपस में बातचीत शुरू कर दी है, और जल्द ही बैठकें और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रणनीति पर काम शुरू होगा।
चुनाव चुनौती है, माहौल चिंताजनक
गहलोत ने कहा कि मौजूदा हालात में चुनाव एक बड़ी चुनौती हैं। उन्होंने कहा, देश का माहौल चिंताजनक है। वोट चोरी के आरोप लग रहे हैं, 65 लाख वोटों को लेकर कहा गया कि बाहर के लोग आ गए थे। लेकिन चुनाव आयोग यह नहीं बता पा रहा कि आखिर कौन से विदेशी थे।
पढ़ें ये खबरें
- धामी जी से धन का हिसाब लिया जाएगा कि… गणेश गोदियाल का तीखा हमला, अमित शाह के दौरे को लेकर पूछा तीखा सवाल
- कैमूर में महिला चला रही थी हेरोइन तस्करी का धंधा, पुलिस ने 1.25 लाख कैश और हेरोइन के साथ दबोचा
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता से कथित दुर्व्यवहार पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने निंदा प्रस्ताव किया पारित
- हड़ताल में शामिल 5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर ने की कार्रवाई
- सहकारिता और लोकतंत्र एक-दूसरे के पूरक, समितियों की पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी : संभागायुक्त
