Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस के छह विधायकों, जिनमें गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल हैं, को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने सदन के अंदर ही रातभर धरना जारी रखा।
विधानसभा की कार्यवाही 24 फरवरी तक स्थगित कर दी गई है, लेकिन कांग्रेस विधायक सदन के अंदर डटे हुए हैं। धरने के लिए गद्दे तक मंगवाए गए, जिससे साफ है कि यह विरोध कब तक चलेगा, यह कहना मुश्किल है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस विधायकों ने माफी से किया इनकार
संसदीय कार्य मंत्री जोगराम पटेल ने कांग्रेस विधायकों से चर्चा की और माफी मांगने की बात कही, लेकिन कांग्रेस विधायकों ने इसे ठुकरा दिया। उनका कहना है कि जब तक हंगामे का वीडियो सार्वजनिक नहीं किया जाता, तब तक वे अपनी गलती नहीं मानेंगे।
कांग्रेस ने यह भी मांग की कि इंदिरा गांधी को लेकर की गई टिप्पणी के लिए भाजपा विधायक अविनाश गहलोत माफी मांगें।
विपक्ष का आरोप, लोकतंत्र की हत्या
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा विधायक अविनाश गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका विरोध करने पर कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है।
राज्यभर में होगा विरोध प्रदर्शन
इस पूरे घटनाक्रम के विरोध में कांग्रेस ने आज सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इंदिरा गांधी का अपमान और विपक्षी विधायकों का निलंबन लोकतंत्र की हत्या है, जिसके खिलाफ वे सड़क पर उतरेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- गैस लीक होने से किचन में लगी आगः प्रेशर कुकर फटा, महिला झुलसी, पुलिस – फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
- सिंगरौली में श्रमिकों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध: टीआई को हटाने की मांग को लेकर थाने का घेराव, राजनीतिक भूमिका पर उठ रहे सवाल!
- दिवाली से पहले महंगाई का झटका: अहमदाबाद में CNG ₹100 के पार, बढ़ा आर्थिक बोझ
- फुलवारीशरीफ थाने में 11 लाख की रिश्वत लेकर तस्कर छोड़े, अपर थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- चार करोड़ की वसूली के लिए कारोबारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी, अनवर ढेबर समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज
