Rajasthan News: कोटा-रुठियाई रेलखंड पर अंता स्टेशन के पास एक गंभीर रेल हादसा होते-होते बच गया. रविवार रात को इंदौर-कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस (22984) पटरी पर रखे बड़े पत्थरों से टकरा गई. गनीमत रही कि चालक की सतर्कता के कारण ट्रेन को रोक लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. इस मामले में तोड़फोड़ की आशंका जताई जा रही है, और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अंता थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.

रात करीब 10:45 बजे हुई इस घटना में चालक ने पत्थरों से टकराने के तुरंत बाद ट्रेन रोक दी और अंता स्टेशन मास्टर को सूचना दी. इस पर रेलवे में हड़कंप मच गया. आरपीएफ, जीआरपी, और रेल इंजीनियर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रैक से पत्थर हटाए. डीएसपी सोजी लाल मीणा ने बताया कि रेलवे के पास इस घटना के वीडियो भी हैं, जो जांच में मदद करेंगे. इससे पहले भी बारां में रेलवे ट्रैक पर तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें संदिग्धों की गिरफ्तारी भी की गई थी.
मचा हड़कंप
स्टेशन मास्टर की सूचना पर रेलवे में हडकंप मच गया. कुछ ही देर में आरपीएफ, जीआरपी और रेलपथ इंजीनियर मौके पर पहुंच गए. तोडफ़ोड की आशंका पर रेलवे ने मामले की शिकायत अंता थाना पुलिस को दी. रेलवे की शिकायत पर अंता पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. मामला गंभीर होने से सोमवार को आरपीएफ, जीआरपीएफ और अंता पुलिस सहित कोटा मंडल अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है.
पढ़ें ये खबरें भी
- इंदौर हाईकोर्ट में धनतेरस पर छुट्टी की मांग! बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, 6 नवंबर को अवकाश घोषित करने का अनुरोध
- Pirelli-BKT Deal : भारतीय सड़कों पर अब दौड़ेंगे मेड-इन-इंडिया इटैलियन टायर, 8 लाख यूनिट्स का लक्ष्य
- गरीब पर लगाया 25 हजार जुर्माना, मगर अवैध रेत परिवहन के खिलाफ एक्शन नहीं, माइनिंग विभाग की कार्रवाई पर सवाल
- 1200 खाली सीटों के लिए ड्राइवर अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- हक के लिए खुद नहीं लड़ेंगे तो कौन लड़ेगा?
- अब गाड़ियों में भी लगेगा ‘ब्लैक बॉक्स’ : एक्सीडेंट की हर परत खोलेगी नई EDR तकनीक, जानिए सरकार के नए सेफ्टी रूल्स
