Rajasthan News: राजस्थान में कफ सिरप से बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चूरू में 6 साल के अनस की कफ सिरप पीने के बाद मौत हो गई। अनस को खांसी की शिकायत पर परिजन चूरू के सरकारी अस्पताल ले गए थे, जहां उसे कफ सिरप दी गई। हालत बिगड़ने पर उसे जयपुर के जेके लोन अस्पताल में रेफर किया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कफ सिरप के कारण बच्चे की मौत हुई। अनस के पिता नवाब खान ने जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।भरतपुर में भी सिरप से बच्चे की मौत, जांच शुरूवहीं, भरतपुर के मलाह गांव में 2 साल के सम्राट जाटव की कफ सिरप पीने से मौत के मामले में चिकित्सा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार (4 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के नोडल प्रभारी डॉ. रामबाबू जायसवाल, लॉजिस्टिक अधिकारी डॉ. विकास शर्मा, सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर और जिला औषधि भंडार प्रभारी डॉ. मनीष चौधरी सहित अन्य चिकित्सक मृतक सम्राट के घर पहुंचे।
परिजनों से पूछताछ, सिरप की जांच
चिकित्सा टीम ने सम्राट के परिजनों से पूछताछ की और सिरप के बारे में जानकारी मांगी। परिजनों ने बताया कि सम्राट 4-5 दिन तक जयपुर में भर्ती रहा था। टीम ने यह भी पूछा कि क्या बच्चे को किसी भोपा को दिखाया गया था, जिसका परिजनों ने खंडन किया। उन्होंने कहा कि बच्चा बीमार होने पर गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया जाता था और सिरप वही से ली गई थी। परिजनों ने सिरप चिकित्सा टीम को सौंपी, लेकिन टीम ने कहा कि यह सिरप उनके पास नहीं है। परिजनों का दावा है कि सिरप मलाह उप स्वास्थ्य केंद्र से मिली थी, जहां उस दिन तीन बच्चों को टीका भी लगा था।
पढ़ें ये खबरें
- पुणे के अस्पताल से छुट्टी मिलते ही फिर बिगड़ी शरद पवार की तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
- Today’s Top News: सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, 5 पटवारी निलंबित, पोते ने की दादी की बेहरमी से हत्या, रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो घबराएं नहीं… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- मौत की पुलियाः बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी क्रेन, दबकर चालक और खलासी की थमी सांसें
- सिर्फ 2 दिन जला सकेंगे ग्रीन पटाखे, 9 नवंबर से फिर लगेगा पूरी तरह प्रतिबंध; जानें टाइमिंग और नियम
- Bihar Top News Today: बिहार में आज 4 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की बड़ी खबरें
