Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के नाम पर पूरन सिंह के मकान को तोड़े जाने के मामले में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश ने सख्त कार्रवाई की है। कोर्ट के आदेश पर सेल अमीन ने नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई सहित दो अन्य संबंधित अधिकारियों की गाड़ियों को कुर्क कर लिया। कुर्क की गई गाड़ियों के नंबर RJ 05 UA 9625, RJ 05 CB 1868, और RJ 05 US 6066 हैं। कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है कि इन वाहनों को न तो खुर्द-बुर्द किया जाएगा और न ही इन्हें चलाया जाएगा।

मामला 2017 का है, जब नगर निगम ने कुम्हेर गेट के पास पूरन सिंह के मकान को अतिक्रमण बताकर तोड़ दिया था। पूरन सिंह ने इस कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट में स्टे लिया था, लेकिन नगर निगम ने स्टे की अवहेलना कर मकान ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पूरन सिंह ने कोर्ट में अपील की, जिसमें मांग की गई कि उनका मकान यथावत बनवाया जाए या हर्जाना दिया जाए।
मई 2022 में कोर्ट ने तत्कालीन नगर निगम आयुक्त को हर्जाना देने का आदेश दिया, लेकिन इसका पालन नहीं हुआ। सेल अमीन विकास कुमार ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर यह कुर्की की कार्रवाई की गई। नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया कि 2017 में अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की गई थी, जिसमें पूरन सिंह का मकान भी तोड़ा गया था। अब कोर्ट के आदेश के तहत तीन गाड़ियां कुर्क की गई हैं।
पढ़ें ये खबरें
- IND vs ENG T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final: दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड समेत मैच की सभी जरूरी अपडेट्स
- मोगा: पांच साल की मासूम को भी नहीं छोड़ा दरिंदे ने, बलात्कार कर खेत में छोड़ा बच्ची को
- Rajasthan News: घर वापसी पर छलका दर्द; दुबई में फंसे संत अमृत राम और 120 श्रद्धालु पहुंचे जोधपुर, सुनाई शोषण और डर की दास्तां
- पूर्व RTO कॉन्स्टेबल का 100 करोड़ का खजाना होगा जब्त: आयकर विभाग ने सौरभ शर्मा को माना बेनामी संपत्ति का असली मालिक, सोना-कैश सरकारी खजाने में होगा जमा
- बिहार की सियासत में बड़ा मोड़, नीतीश ने भरा राज्यसभा का पर्चा, अमित शाह ने सराहा, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने JDU दफ्तर में की तोड़फोड़
