Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में एक नया विवाद सामने आया है। संगठन के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर और लेटरहेड का गलत इस्तेमाल किए जाने का मामला उजागर हुआ है। इस पर RCA की एडहॉक कमेटी के संयोजक डीडी कुमावत ने FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
कुमावत ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि RCA के नाम पर फर्जी ईमेल और लेटरहेड का उपयोग संस्थान की साख और पारदर्शिता पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे।

कुमावत ने बताया कि फर्जी ईमेल और पत्राचार के जरिए गलत जानकारी फैलाने की घटना पर FIR दर्ज करने और आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी पिंकैश पोरवाल और आशीष तिवारी को दी गई है। दोनों अधिकारी अब पुलिस जांच और कानूनी प्रक्रिया पर नज़र रखेंगे।
RCA मुख्यालय से जारी पत्र में सभी सदस्यों से अपील की गई है कि वे संगठन की मर्यादा और अनुशासन बनाए रखें, और किसी भी तरह के भ्रामक या फर्जी संदेशों से बचें।
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से RCA के भीतर प्रशासनिक खींचतान और वैधानिक स्थिति को लेकर विवाद चल रहा है। अब फर्जी दस्तावेज़ों के इस्तेमाल का यह मामला RCA के प्रबंधन और पारदर्शिता पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- छठ महापर्व को लेकर प्रशासन सख्त, KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, लगा जुर्माना
- ‘अखिलेश जी! आइए हो जाये दो-दो हाथ’, ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो को दे डाली खुली चुनौती, जानिए क्यों कही मैदान छोड़कर भागने की बात
- Ayushmann Khurrana Threat: आयुष्मान खुराना को मिला धमकी भरा वॉइस नोट, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी करोड़ों की फिरौती
- राजगीर महोत्सव: 26 से 28 नवंबर तक सजेगी सांस्कृतिक शाम, दंगल और ग्राम श्री मेला होंगे मुख्य आकर्षण
- एक हस्ताक्षर से उत्तराखंड की जमीन किसी को भी सौंप देंगे CM धामी- कुमारी सैलजा

