Rajasthan News: जयपुर. यात्री भार को देखते हुए दरभंगा-दौराई (अजमेर) साप्ताहिक रेल सेवा का संचालन करेगा. उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ शशि किरण के अनुसार दरभंगा-दौराई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 9 नवंबर से 28 दिसंबर तक दरभंगा से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 1.15 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार को रात 10.30 बजे दौराई पहुंचेगी.

दौराई-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर से 29 दिसंबर तक दौराई से प्रत्येक रविवार को रात 11.45 बजे रवाना होकर मंगलवार को सुबह 6.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी. बारिश के कारण ट्रेन रद्दः भारी बारिश के चलते मारवाड़ खामलीघाट व खामलीघाट-मारवाड़ ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा. भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस के संचालन समय में परिवर्तनः रेलवे की ओर से भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस रेल सेवा का मुरादाबाद, बरेली एवं लखनऊ स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया है.
सीपीआर ओ शशि किरण के अनुसार भगत की कोठी- कामाख्या एक्सप्रेस 10 सितंबर से भगत की कोठी से प्रस्थान कर मुरादाबाद स्टेशन पर सुबह 8.15 बजे आगमन एवं 8.25 बजे प्रस्थान कर बरेली स्टेशन पर सुबह 9.51 बजे आगमन और सुबह 9.56 बजे प्रस्थान करके लखनऊ स्टेशन पर दोपहर 2.20 बजे आगमन तथा 2.30 बजे प्रस्थान कर कामाख्या जाएगी.
पढ़ें ये खबरें भी
- यूपी में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव आज, 14.28 लाख मतदाता वोट डालेंगे
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, नवादा का व्यक्ति गिरफ्तार
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के बाद मौसम में होगा बदलाव! पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
- मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न! 5 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पारे में गिरावट से रातों में महसूस होने लगी सिहरन
- आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का विवादित पोस्टर, विपक्षी नेताओं को ‘गद्दार’ बताया

