Rajasthan News: जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य जारी है। स्टेशन यार्ड में एयर कंकॉर्स फेन-2 का काम किया जाना है। इस कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली कई यात्री गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा।

भोपाल व भोपाल जोधपुर ट्रेन 23 नवंबर को दोनों तरफ निरस्त रहेगी। इसके करीब 3500 यात्रियों को दूसरी ट्रेनों बसों से यात्रा करनी पड़ेगी, या फिर यात्रा ही निरस्त करनी पड़ेगी। वहीं, जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस 21 नवंबर से कोटा के आगे आंशिक निरस्त होगी। यह 28 नवंबर तक कोटा तक आकर लौट जाएगी। कोटा-अजमेर के बीच नहीं चलने से 8 दिन के दौरान करीब 6 हजार यात्रियों को परेशानी होगी। अजमेर के लिए वैसे भी ट्रेनें कम हैं। अधिकांश यात्री बसों से आवागमन करते हैं।
आंशिक निरस्त प्रमुख गाड़ियां
- गाड़ी संख्या 129-40 जयपुर-पुणे एक्सप्रेस 15, 18, 22 नवंबर, 2, 6, 9 एवं 13 दिसंबर को 8 ट्रिप जयपुर की बजाय दुर्गापुरा से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 12939 पुणे-जयपुर एक्सप्रेस 26, 30 नवंबर एवं 7 दिसंबर को 4 ट्रिप पुणे से दुर्गापुरा तक ही चलेगी।
- गाड़ी संख्या 12955 मुंबई सेंट्रल-जयपुर एक्सप्रेस 21 नवंबर से 8 दिसंबर तक 18 ट्रिप मुंबई सेंट्रल से दुर्गापुरा तक चलेगी।
- गाड़ी संख्या 12956 जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 22 नवंबर से 9 दिसंबर तक 18 ट्रिप जयपुर के स्थान पर दुर्गापुरा से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 12968 जयपुर केाई एक्सप्रेस 23 नवंबर को जयपुर के स्थान पर दुर्गापुरा से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 12979 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस: 8, 11, 13, 16, 18, 20, 25, 27, 29 नवंबर, 2, 6, 9 एवं 11 दिसंबर को 13 ट्रिप बांद्रा टर्मिनस से सांगानेर तक संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 22175 नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस 13, 20 एवं 27 नवंबर एवं 11 दिसंबर को 4 ट्रिप नागपुर से अजमेर तक चलेगी।
- गाड़ी संख्या 22176 अवपुर-नागपुर एक्सप्रेस 14, 21, 28 नवंबर एवं 12 दिसंबर को 4 ट्रिप जयपुर से अजमेर के बीच निरस्त रहेगी।
- जबड़ी संख्या 22933 बांद्रा टर्मिनस-जवपुर एक्सप्रेस 10, 17 और 24 नवंबर, 1 एवं 8 दिसंबर को 5 ट्रिप बांद्रा टर्मिनस से सांगानेर तक चलेगी।
- गाड़ी संख्या 22934 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 11, 18 और 25 नवंबर, 12 दिसंबर एवं 9 दिसंबर को 5 ट्रिप सांगानेर से दोपहर 1.30 बजे चलेगी।
पढ़ें ये खबरें
- चोट ने बिगाड़ा विदेश घूमने का प्लान, अब कंपनियां 9% ब्याज के साथ लौटाएंगी पूरे पैसे, जानें मामला
- CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: द्वारका में बनेगा मेडिकल कॉलेज, MBBS और PG की सीटों में होगा इजाफा
- धार में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर छापा; 271% अधिक अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा
- बकरी को गोद में लेकर सीधे एसपी ऑफिस पहुंचा शख्स! रोते बिलखते हुए लगाई न्याय की गुहार, आखिर क्या है इस दर्द के पीछे का राज?
- Jharkhand Assistant Teacher Result: भाषा शिक्षक भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी, 1265 अभ्यर्थी सफल, पुराने परिणाम से नियुक्त शिक्षकों की नौकरी पर संशय

