Rajasthan News: राजस्थान कैडर के 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी का तीन साल के लिए डिमोशन कर दिया गया है। पारिवारिक मामले की जांच पूरी होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह राजस्थान में पहली बार है जब किसी आईपीएस अधिकारी को इस तरह से डिमोट किया गया है। कार्मिक विभाग की जांच के बाद उन्हें लेवल 11 से घटाकर लेवल 10 की वेतन श्रृंखला में कर दिया गया है।

वर्तमान पद और डिमोशन का प्रभाव
पंकज चौधरी फिलहाल पुलिस अधीक्षक (कम्युनिटी पुलिसिंग), पुलिस मुख्यालय जयपुर के पद पर कार्यरत हैं। डिमोशन के बाद उनका पदनाम बदलकर ‘पुलिस अधीक्षक (लेवल 10)’ कर दिया गया है। जॉइनिंग के समय फ्रेशर आईपीएस अधिकारियों को इसी वेतन श्रृंखला में रखा जाता है।
आदेश पर पंकज चौधरी की प्रतिक्रिया
मीडिया से बातचीत में पंकज चौधरी ने बताया कि उन्हें कार्मिक विभाग का आदेश मिल चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT), हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के पिछले निर्णय उनके पक्ष में आए थे, लेकिन इसके बावजूद यह कार्रवाई की गई है।
पढ़ें ये खबरें
- क्यूबा ने अमेरिका को उसी के घर में धमकायाः UN की भरी महफिल में दोनों देशों के राजनयिकों में तीखी बहस और बवाल के बाद रोकनी पड़ी कार्यवाही, देखें वीडियो
- स्नातक चुनाव में जदयू की जीत पर अनंत सिंह का बड़ा हमला, बोले- वह जीत गए, हम हार गए, जनता ही मालिक है!
- Jio Platforms IPO Listing : 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, निवेशकों को एक लॉट पर 2,868 रुपए का फायदा
- छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में हादसा: लाइटिंग करते वक्त तीसरी मंजिल से नीचे गिरा श्रमिक, हालत नाजुक
- बिहार दरोगा भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, पूर्णिया केंद्र से वायरल हुए प्रश्नपत्र, सॉल्वर गैंग की मदद से पास हुए
