Rajasthan News: राज्य की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सोमवार को गोयनका सम्मान समारोह में शामिल होने सीकर पहुंची। इस मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए प्रवासियों को दिसंबर में आयोजित होने जा रहे ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया.

उन्होंने कहा कि शेखावाटी के व्यापारी पूरे देश में फैले हैं और अच्छा व्यवसाय कर रहे हैं. आपकी जड़े बहुत मजबूत हैं. आप अपना बिजनेस भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी स्थापित किए हैं.
उन्होंने आगे कहा कि हम आपको राजस्थान में व्यवसाय के लिए आमंत्रित कर रहे हैं, क्योंकि देश में मोदी सरकार है और राज्य में भी भाजपा की सरकार है. ऐसे में आपको यहां किसी भी प्रकार की समस्या पेश नहीं आएगी. राजस्थान में आप इन्वेस्टमेंट करें, जिससे राजस्थान एक बिजनेस हब बने.
उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले राज्य में व्यवसाय के लिए अनुकूल माहौल नहीं था. वर्तमान सरकार आपके साथ है. ऐसे में राज्य में अगर आप निवेश करते हैं तो यहां की इकॉनोमी और जीडीपी में वृद्धि होगी. इससे राज्य विकास होगा. वैसे तो राजस्थान देश में सबसे बड़ा राज्य है, लेकिन बिजनेस के मामले में अभी बहुत पीछे है. ऐसे में आपके सहयोग से यह भी संभव हो सकता है.
पढ़ें ये खबरें भी
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

