Rajasthan News: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार, 26 अक्टूबर को खाटूश्यामजी मंदिर का दौरा करेंगी। वे मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ परिसर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण करेंगी और प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे खाटू के विकास और पर्यटन विस्तार के कार्यों की जानकारी लेंगी।

उप मुख्यमंत्री ने इस साल 1 मई को भी खाटूश्यामजी का दौरा किया था और शेखावाटी की संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों से समीक्षा बैठक कर चुकी हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार के अनुसार, दिया कुमारी दोपहर 1:30 बजे मंदिर पहुंचेंगी और 2:30 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगी।
राजस्थान सरकार ने 2024-25 के बजट में खाटूश्यामजी के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस योजना के तहत काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत मंदिर परिसर में लगभग 87.87 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है, ताकि श्रद्धालुओं के लिए आधारभूत सुविधाएं और पर्यावरण विकास कार्य किए जा सकें।
मुख्य घोषणाएं इस प्रकार हैं
- 100 करोड़ रुपये: मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए।
- स्वदेश दर्शन योजना 2.0: परिसर विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए 87.87 करोड़ रुपये।
- केंद्रीय स्वीकृति: पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत 40.08 करोड़ रुपये।
पढ़ें ये खबरें
- सीहोर में अघोषित बिजली कटौती को लेकर सड़कों पर यूथ कांग्रेस, SDM कार्यालय घेराव; उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
- खबर का असर: रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख रुपए स्वीकृत, एम्स रायपुर में होगा उपचार
- मां बिरजा की नौ दिवसीय रथयात्रा शुरू: ‘सिंहध्वज’ रथ पर सवार हुईं देवी, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैला
- हाईकोर्ट के 14% आरक्षण आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी ओबीसी महासभाः सरकार से अध्यादेश लाने की मांग
- 55% दिव्यांगता के बावजूद साइकिल से देश भ्रमण पर निकले वासु राइडर, ‘स्टॉप पॉल्यूशन’ का दे रहे संदेश
