Rajasthan News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जन्मदिन गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न संस्थाओं और संगठनों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आमजन, विशिष्ट जनों और संगठनों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
दिया कुमारी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिससे कई जरूरतमंदों को लाभ मिला। इसके अलावा किशन बाग बस्ती में जरूरतमंदों को भोजन वितरण भी किया गया।

धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मोतीडूंगरी गणेश मंदिर और गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन किए और प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शहीद दिवस के अवसर पर उन्होंने सचिवालय पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपमुख्यमंत्री ने सर्वेश्वर मंदिर, बालाजी कॉलेज, बेनाड रोड से कुंभ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मल्टी मिलेट न्यूट्री बार वितरण का शुभारंभ
अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित ‘समेकित बाल विकास सेवाएं’ योजना के तहत कुपोषण को दूर करने के लिए मिलेट्स चिक्की व पीनट्स मिलेट्स चिक्की न्यूट्री बार वितरण का शुभारंभ किया।
- 06 माह से 06 वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं को पोषण प्रदान किया जाएगा।
- कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड के तहत स्व-वित्त पोषित पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे लागू किया गया है।
- लाभार्थियों को 20 ग्राम मल्टी मिलेट न्यूट्री बार प्रति सप्ताह तीन दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार) तथा 30 ग्राम मिल्की मिलेट बार (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार) प्रदान किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- वैशाली में दूध व्यवसायी पर हमला, लूट में नाकाम अपराधियों ने पिस्टल की बट से फोड़ा सिर
- कुलपति डॉ. लवली शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय परिवार ने जताई आपत्ति…
- खटीमा के एकलव्य स्कूल पर केंद्र का 10 करोड़ का दांव, 480 छात्रों को मिलेगी पढ़ाई की सुविधा
- बागेश्वर धाम आने वाली श्रद्धालुओं के लिए विशेष अपीलः धीरेंद्र शास्त्री बोले- ‘अकेले न आएं, अनजान लोगों पर भरोसा न करें’
- ‘नेहरू की गलती का नतीजा भुगत रहा पूरा देश’, फारूक अब्दुल्ला ने कहा- मैं रहूं न रहूं बदलाव आएगा
